ब्रेकिंग
Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म...
छत्तीसगढ़

पार्षद द्वारा मंदिर में बैठकर शराब पीने से हुआ जमकर हंगामा

भिलाई। शुक्रवार की रात भिलाई चरोदा निगम के वार्ड – 9 राजीव पारा में जमकर हंगामा हो गया। लोगों ने कांग्रेस पार्षद संतोष तिवारी पर मंदिर परिसर में बैठकर शराब पीने का आरोप लगाया। इसके बाद हंगामा मच गया। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की बात भी सामने आ रहीं है। पार्षद और मोहल्लेवासियों के बीच गाली गलौच का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों की शिकायत पर भिलाई -3 पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर लिया है।

भाजपा चरोदा मंडल द्वारा राइट टू रिकाल के तहत पार्षद को वापस बुलाए जाने की मांग को लेकर अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। वहीं कांग्रेस पार्षद तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष संतोष तिवारी इसे राजनीति से प्रेरित आरोप बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि सच कुछ और है बताया कुछ और जा रहा है। हारे हुए लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button