ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

किदांबी श्रीकांत सेमीफाइनल में पहुंचे

भारत के स्टार खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने स्विस बैडमिंटन ओपन 2022 में बड़ा उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पूर्व विश्व नंबर एक श्रीकांत ने शुक्रवार को पुरूष एकल के क्वॉर्टरफाइनल में डेनमार्क के दूसरे वरीय एंडर्स एंटोनसेन को कड़े मुकाबले में हराया।

श्रीकांत और एंटोनसेन के बीच 79 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में एक-एक अंक के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली. दोनों खिलाड़ियों के बीच खेले गए तीन गेम के मुकाबले में पहला सेट भारतीय खिलाड़ी ने 21-19 से जीता। दूसरे सेट में शूरूआती बढ़त के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जबकि आखिरी सेट में श्रीकांत ने 19-20 से पिछड़ने के बावजूद हार नहीं मानी और लगातार दो अंक लेकर निर्णायक गेम में 22-20 से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में पहुंच गए।

Related Articles

Back to top button