ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
खेल

आईपीएल में भुवनेश्‍वर ने जीती है दो बार पर्पल कैप 

नई दिल्‍ली: आईपीएल में सबसे अब तक सबसे ज्यादा दो बार  पर्पल कैप जीतने का रिकार्ड तेज गेंदबाज भुवनेश्‍वर कुमार के नाम है। भुवनेश्‍वर ने साल 2016 और 2017 में लगातार दो बार यह उपलब्धि हासिल की थी। भुवनेश्‍वर ने साल 2016 में पहली बार लीग के 9वें सत्र में कुल 23 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल किया था। इसी साल उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने पहली बार आईपीएल खिताब हासिल किया था।
आईपीएल के 9वें सत्र की तरह ही भुवी ने दसवें सत्र में भी टूर्नामेंट में कुल 26 विकेट लिए। भुवी ने लगातार दूसरी बार पर्पल कैप जीती। इसी के साथ ही वह लगातार दो सत्र में पर्पल कैप जीतने वाले पहले गेंदबाज बने थे। आईपीएल के 10वें सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद प्‍लेऑफ तक पहुंची थी। वहीं हैदराबाद ने इस बार आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में भुवी को रिलीज कर दिया था और फिर नीलामी के दौरान 4.2 करोड़ रुपये में उन्‍हें फिर से शामिल किया गया। भुवनेश्‍वर इससे पहले साल 2009 से साल 2010 तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का हिस्‍सा थे हालांकि 2 सत्र के दौरान उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद साल 2011 में पुणे वॉरियर्स ने उन्‍हें खरीदा और 2011 में डेब्‍यू सत्र में भुवी ने 4 मैच में 3 विकेट लिए। अगले सत्र में उन्‍होंने 11 मैच में 8 विकेट लिए।

Related Articles

Back to top button