ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

राष्ट्रपति कोविन्‍द ने गुजरात विधानसभा को किया संबोधित

गुजरात  | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को गुजरात विधानसभा  में भाग लिया और सदन के सदस्यों को संबोधित किया। सदन के अध्यक्ष डॉ. निमाबेन आचार्य ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत किया। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि यह संबोधन गुजरात विधानसभा में ऐसे समय में हुआ जब हमारा देश स्वतंत्रता का अमृत पर्व मना रहा है।

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि यह संबोधन गुजरात विधानसभा में ऐसे समय में हुआ जब हमारा देश स्वतंत्रता का अमृत पर्व मना रहा है। स्वतंत्रता और उसके अमृत उत्सव के संदर्भ में गुजरात के अलावा कोई उपयुक्त स्थान नहीं है। स्वतंत्र भारत की कल्पना करने वालों में गुजरात के लोग सबसे आगे थे।

कोविंद ने कहा कि युग प्रवर्तक गांधीजी ने दुनिया को नया दर्शन दिया, विश्व में कहीं पर भी हिंसा होती है तो महात्मा गांधी का सत्य अहिंसा का सिद्धांत याद आता है। दांडी मार्च ने स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी वही बारडोली सत्याग्रह ने देश को एक नया नायक दिया। जिसके संसदीय इतिहास में गुजरात के कई लोगों ने अनूठा योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button