ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
लाइफ स्टाइल

रेलटेल कॉर्पोरेशन ने निकाली 103 अप्रेंटिस की भर्ती

रेलटेल कॉर्पोरेशन में ट्रेनिंग के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। सार्वजनिक क्षेत्र की मिनी रत्न कंपनी रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (आरसीआइएल) ने नई दिल्ली स्थित कॉर्पोरेट ऑफिस और विभिन्न रीजनल ऑफिस में ग्रेजुएट इंजीनियर्स और डिप्लोमा इंजीनियर्स की अप्रेंटिसशिप के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। कंपनी द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, कुल 103 रिक्तियों की घोषणा की गयी है। अप्रेंटिसशिप की अवधि 1 वर्ष होगी और उम्मीदवारों को इस दौरान 14/12 हजार रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार रेलटेल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट, railtelindia.com पर दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हे आवेदन नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम  पोर्टल पर करना होगा। आरसीआइएल द्वारा आवेदन की आखिरी तारीख 4 अप्रैल 2022 निर्धारित की गयी है। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृति ईमेल आइडी व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

आवेदन से पहले जानें योग्यता

आरसीआइएल में ग्रेजुएट इंजीनयर या डिप्लोमा इंजीनियर अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ चार वर्षीय पूर्ण कालिक डिग्री या तीन वर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 31 जनवरी 2022 को 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। हालांकि, विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गई है।

Related Articles

Back to top button