ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
लाइफ स्टाइल

ब्लड प्रेशर कंट्रोल के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स

हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन की समस्या आजकल लोगों के बीच एक आम समस्या बन गई है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से शरीर को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर हार्ट अटैक , डायबिटीज  और किडनी  से जुड़ी परेशानियां भी तेजी से बढ़ती है। बावजूद इसके एक हेल्दी लाइफस्टाइल और फूड हैबिट्स को अपनाकर व्यक्ति अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में  रख सकता है। आइए जानते हैं ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करनी चाहिए कौन सी चीजें।

 टमाटर-दिल की सेहत बनाए रखने के लिए टमाटर को फायदेमंद माना जाता है। यूएसडीए के आंकड़ों के अनुसार, 100 ग्राम टमाटर में 237 मिलीग्राम पोटेशियम होता है, जो सोडियम के नकारात्मक प्रभावों से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा, उच्च रक्तचाप वाले लोगों को सोडियम का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है, जिसमें टमाटर मदद कर सकता है।

केला-केला पोटैशियम से भरपूर होता है, जो रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। यूएसडीए के अनुसार, केला आपकी दैनिक जरूरतों के लिए 1 प्रतिशत कैल्शियम, 8 प्रतिशत मैग्नीशियम और 12 प्रतिशत पोटैशियम प्रदान करता है।

 बीन्स और दाल-बीन्स और दाल मैग्नीशियम, पोटैशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। अध्ययनों के अनुसार बीन्स और दाल में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने वाले गुण मौजूद होते हैं।

खट्टे फल-संतरा, नींबू, अंगूर जैसे खट्टे फल ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इन फलों में विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। जो हृदय रोग के जोखिम को कम करके दिल को स्वस्थ बनाए रखने का काम करते हैं।

 कद्दू के बीज-कद्दू के बीज पोटैशियम, अमीनो एसिड और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत हैं। ये रक्त वाहिकाओं को आराम देने और ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करने का काम करते हैं। कद्दू के बीज का तेल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए एक बहुत ही अच्छा उपाय माना जाता है।

तरबूज-तरबूज फाइबर, लाइकोपीन, विटामिन ए और पोटैशियम से भरपूर ऐसा फल है जो दिल की सेहत बनाए रखने का काम करता है। तरबूज में मौजूद ये सभी पोषक तत्व रक्तचाप को कम करने का काम करते हैं। यह बीटा-कैरोटीन विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से समृद्ध फल है।

 फिश-फिश ओमेगा 3 फैटी एसिड और प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत है। ये हृदय को स्वस्थ रखती हैं। फिश में हेल्दी फैट होता है जो ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल में रखती है।

Related Articles

Back to top button