ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
उत्तरप्रदेश

राजकीय आप्टो मेट्रिस्ट एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन में उठे मुद्दे

बस्ती । शनिवार को राजकीय आप्टो मेट्रिस्ट एसोसिएशन का द्विवार्षिक  अधिवेशन क्षय रोग चिकित्सालय के परिसर में स्थित यूआईपी सभागार में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में राजकीय आप्टो मेट्रिस्ट कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार, संघर्ष की रणनीति बनाने के साथ ही चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल एवं चुनाव पर्यवेक्षक एसीएमओ डा. सी.एल. कन्नौजिया की देख रेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष और मंत्री पद पर चुनाव हुआ जिसमें आर.के. आनन्द ने निकटतम प्रतिद्वदंी देवेन्द्र कुमार को 10 मतों से पराजित किया। इसी कड़ी में मंत्री पद पर राम गोपाल ने निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज कुमार को 8 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर गिरीश चन्द्र वर्मा निर्विरोध निर्वाचित किये गये।
मुख्य अतिथि के रूप में अधिवेशन को सम्बोधित करते हुये राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि राज्य कर्मचारी सर्वाधिक संकट से गुजर रहे हैं, उनकी आवाजों को अनसुनी किया जा रहा है। राष्ट्र व्यापी आन्दोलन का यह लाभ मिला कि राजस्थान, छत्तीसगढ की सरकारों ने पुरानी पेंशन नीति बहाल कर दिया है। हमें एकजुट होकर यह अधिकार हासिल करना होगा। उन्होने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया। चुनाव अधिकारी राम अधार पाल ने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता से ही अधिकार हासिल होंगे। हमें अपने हक के लिये निरन्तरता बनाये रखनी होगी। एसीएमओ डा. सी.एल. कन्नौजिया ने कहा कि शासकीय व्यवस्था में कर्मचारी महत्वपूर्ण अंग है। उनके स्थानीय समस्याओं का प्रभावी निराकरण कराया जायेगा।
द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य रूप से प्रशान्त चौधरी, प्रमोद कुमार, कमलेन्द्र प्रताप सिंह, महबूब आलम, देवेन्द्र कुमार, शफीक अहमद, मनोज कुमार शर्मा, सीमा देवी, गिरीश चन्द्र, चन्दन पाण्डेय, आर.पी. गुप्ता, गिरजेश चन्द्र आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button