ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
महाराष्ट्र

मुंबई की धारावी झोपड़पट्टी में लगी भीषण आग

मुंबई की धारावी झोपडपट्टी में भीषण आग लग गई। यह आग धारावी के खाड़ी वाले इलाके की तरफ में लगी है। प्राप्त जानकारियों के बीच आज (13 मार्च, रविवार) ग्यारह से बारह बजे के बीच आग लगी है। आग लगने से धारावी इलाके के खाड़ी वाले हिस्से में दूर-दूर तक धुएं दिखाई दे रहे हैं। आग की लपटें काफी ऊंची उठती हुई बताई जा रही हैं। इस बीच फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं। दमकलकर्मियों द्वारा आग बुझाने की कोशिशें की जा रही हैं। आग लगने का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। प्राप्त जानकारियों के मुताबिक यह आग ग्यारह से बारह बजे के बीच लगी है। जब आग फैलनी शुरू हुई तो स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंची और आग को काबू करने की कोशिश में जुट गई। इस बीच पुलिस टीम भी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

अब तक मिली जानकारियों के मुताबिक दमकल कर्मियों ने कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया है। किसी के हताहत होने की अब तक कोई खबर नहीं है। इलाके में धुएं फैल जाने से अंधकार सा छा गया है। आग की इस घटना से स्थानीय लोग दहशत में हैं। इससे पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र के जलगांव स्थित केलकम मार्केट में भीषण आग लग गई थी। इस आग में एक के बाद एक सात दुकानें पूरी तरह से जल कर खाक हो गईं। आग की सूचना मिलते ही यहां दमकल की पांच गाड़ियों ने दो घंटे में आग को बुझाने में कामयाबी पाई। इस आग में भी लाखों रुपए का नुकसान हुआ लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई।

Related Articles

Back to top button