ब्रेकिंग
Sirsa News: चौटाला गांव के चर्चित पवन हत्याकांड में फैसला, दोषी जीतराम को उम्रकैद की सजा Ambala News: होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पटवारी का शव, मानसिक तनाव की आशंका Rewari Crime News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसे के बाद खुला राज, 1000 पंखों के पीछे छिपी मिली 276 पेट... Ambala Road Accident: कालका चौक पर बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, कंडक्टर की मौत; 10 से ज्यादा यात्री ... Faridabad News: सेक्टर-8 में 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों का आरोप- सीवर की जहरीली गैस से ... Faridabad Crime News: फतेहपुर तगा में हथियारबंद बदमाशों का कहर, परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों की डकैत... Yamunanagar Crime News: पुलिस अधिकारी के फर्जी दस्तावेजों पर खोली फर्म, 18 साल बाद बैंक खाता फ्रीज ह... पाकिस्तान कश्मीर भूलकर PoK वापस करने पर विचार करे: कैबिनेट मंत्री अनिल विज की खरी-खरी Sonipat Crime News: रहमाणा में पति ने कस्सी से काटकर की पत्नी की हत्या, शराब के नशे में दिया वारदात ... Panipat Crime News: बापौली में युवक को कार से कुचलने और घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने वाले 5 ...
देश

नागपुर में 12 साल की लड़की के साथ बलात्कार, गर्भवती हुई तो आरोपी से ही विवाह करवाया 

महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 12 साल की लड़की के साथ जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाने की घटना से जब लड़की गर्भवती हो गई तो लड़की के पिता ने उसी नराधम से अपनी बेटी की शादी कर दी। एक तरफ पीड़िता की उम्र 12 साल है तो आरोपी की उम्र 22 साल है। आरोपी बालिग और पीड़िता नाबालिग है।

पीड़िता और आरोपी पड़ोसी हैं। पीड़िता की मां इस दुनिया में नहीं है। ऐसे में पिता के काम से बाहर जाने के बाद मौका देखकर आरोपी घर में घुस आया और पीड़िता के साथ बलात्कार किया। पीड़िता को उसने यह बात किसी से ना बताने की धमकी दी। लेकिन जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो दोनों परिवारों के बीच यह बात खुल गई। ऐसे में पुलिस से शिकायत ना करने की शर्त पर आरोपी के परिवार ने पीड़िता के साथ विवाह का प्रस्ताव रखा। पीड़िता के पिता ने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और पीड़िता की शादी उस नराधम से करवा दी।आरोपी पीड़िता से उम्र में 10 साल बड़ा है। ऐसे में वो पिता की गैरहाजिरी में घर आकर उसे बहला-फुसला कर अपनी मनमानी कर बैठा। लेकिन इस जबर्दस्ती स्थापित किए गए शारीरिक संबंध में पीड़िता गर्भवती हो गई। ऐसे में पुलिस केस के डर से आरोपी के परिवार वालों ने शादी का दांव फेंका। पीड़िता के पिता ने यह प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए पीड़िता की शादी संबंधित व्यक्ति से करवा दी।

जब पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली तो पुलिस ने एमआईडीसी पुलिस थाने में 22 साल के आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो कानून के तहत केस दर्ज किया। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। पीड़िता काफी सदमे में है। सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर रही है। उस पर हुए रेप की बात दोनों परिवारों ने छुपाई और गैरकानूनी तरीके से नाबालिग होने के बावजूद शादी करवाई। ऐसे में पुलिस ने आरोपी के परिवार के लोगों पर भी बाल विवाह प्रतिबंधक कानून के तहत केस दर्ज किया है। इस बीच पीड़िता 4 महीने की गर्भवती होने की वजह से शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो गई है। इसलिए पुलिस ने उसे फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा है।

Related Articles

Back to top button