ब्रेकिंग
कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव... PMAY Urban Awards 2026: छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रह...
बिहार

झारखंड में 14 किलो की आधा दर्जन IED बरामद, नक्सलियों ने जंगल में छिपा रखा था विस्फोटक

झारखंड के चाईबासा जिले में टेबो के हलमद जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गयी कुल चौदह किलोग्राम वजन की आधा दर्जन आइईडी सुरक्षा बलों ने बुधवार को बरामद कर नष्ट कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बुधवार को चाईबासा पुलिस को विशेष सूचना प्राप्त हुई कि टेबा थानान्तर्गत हलमद और रोग्तो के जंगलों में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) छिपाकर रखी गयी है। इस सूचना के आधार पर चाईबासा के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 60वीं वाहिनी और बम निरोधक दस्ते ने संयुक्त रूप से विशेष खोजी अभियान चलाया। जिसमें जंगल में छिपाकर रखी गयी कुल छह आईईडी, एक टिफिन बम और नौ बण्डल कोर्टेक्स केबल बरामद किये गए हैं।

रांची पुलिस ने शहर में छिपकर रह रहे 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर भीखन गंझू को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार नक्सली कमांडर भीख गंझू नक्सली संगठन TPC का जोनल कमांडर है। बताया गया कि रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को खबर मिली थी कि TPC का जोनल कमांडर सह 10 लाख का इनामी नक्सली भीखन गंझू राजधानी रांची के पंडरा क्षेत्र में छिपा है। जानकारी मिलते ही पुलिस एलर्ट हो गई। एसएसपी ने स्पेशल टीम गठित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। इसके बाद बुधवार को पुलिस के गिरफ्त में जोनल कमांडर भीखन गंझू फंस गया। रांची समेत अन्य जिलों के जंगल क्षेत्र में झारखंड पुलिस और CRPF की लगातार सर्च ऑपरेशन के कारण नक्सली इधर-उधर भागने लगे हैं। इसी कड़ी में भीखन गंझू भी जंगल छोड़ शहर में छुपा हुआ था, लेकिन शहर में आते ही जोनल कमांडर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। 10 लाख का इनामी नक्सली भीखन गंझू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है। संभावना है कि पुलिस को अन्य नक्सलियों के संबंध में कई अहम जानकारी मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button