ब्रेकिंग
Bihar Madrasa Inspection: बिहार में सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का होगा भौतिक सत्यापन; शिक्षा विभाग... Rewa Crime News: शव वाहन में हो रही थी बकरियों की तस्करी; रीवा पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, ड्रा... Jabalpur Lokayukta Action: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार; लोकायु... Ujjain-Jhalawar Fourlane: सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन-राजस्थान की राह; 2721 करोड़ के फोरलेन प... Bhopal Fraud News: पुराने नोट बेचने के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.91 लाख रुपये; जानें कैसे ठगों ने ब... Ujjain Development News: महाकाल महालोक के बाद बदली उज्जैन की तस्वीर; आध्यात्मिक राजधानी से अब 'विकास... MP Tax Evasion: कर चोरी और फर्जी बिलिंग पर लगाम; एमपी सरकार का नया डिजिटल मॉड्यूल, अब नागरिक सीधे कर... Tvisha Sharma Death Case: भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी; सीबीआई क्राइम सी... Morena News: हाथ बांधकर नदी में कूदा प्रेमी युगल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है पूर... MP Transport News: मध्यप्रदेश में अब 7 क्षेत्रों में होगा बस संचालन; मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की...
हरियाणा

हरियाणा के सोनीपत में रिश्वत लेते ASI बिजेंद्र कुमार को रंगेहाथों किया गिरफ्तार

हरियाणा के सोनीपत में विजिलेंस टीम ने एक एएसआई को घूस लेते गिरफ्तार किया है। एएसआई ने धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी से केस को कमजोर करने के लिए 10 हजार रुपए की मांग की थी। इसके बाद आरोपी ने इसकी सूचना विजिलेंस टीम को दी। वहीं टीम ने योजना बनाकर एएसआई को पैसे के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल विजिलेंस टीम एएसआई से पूछताछ कर रही है, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हरियाणा के सोनीपत की छोटू राम कॉलोनी निवासी सुरजीत कुहाड़ के खिलाफ अक्टूबर 2022 में सेक्टर-23 निवासी कुलदीप ने शिकायत की थी। कुलदीप ने बिल्डिंग मैटेरियल बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद यह मामला पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में गया। यहां कोर्ट ने सुरजीत को पुलिस जांच में शामिल होने के आदेश दिया और गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।

इस मामले की जांच सोनीपत सेक्टर-23 पुलिस चौकी के ASI बिजेंद्र कुमार के पास थी। सुरजीत ने कोर्ट के आदेश पर अपने खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में ASI बिजेंद्र से संपर्क किया। सुरजीत का आरोप है कि बिजेंद्र ने इस केस को कमजोर करने के लिए 10 हजार रुपए मांग रख दी। जिस पर सुरजीत ने ASI के सामने खुद के निर्दोष होने और निष्पक्ष जांच करने की बात। लेकिन बिजेंद्र लगातार रिश्वत के लिए दबाव बनाता रहा।

एएसआई से परेशान होकर उसने पूरे मामले की जानकारी विजिलेंस को दे दी। जिसके बाद विजिलेंस रोहतक के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बिजेंद्र को रंगे हाथ पकड़ने की योजना तैयार की। इस मामले में डीसी को पूरे मामले की जानकारी देकर डयूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई। फिर डीसी ने सोनीपत बीडीपीओ को इसकी जिम्मेदारी दी। रिश्वत के 10 हजार रुपए के नोटों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने साइन किए और साथ ही नोटों पर कैमिकल भी लगाया गया। विजिलेंस टीम ने बुधवार देर शाम सुरजीत को योजना के अनुसार एएसआई को 10 हजार रुपए देने के लिए भेजा। यहां जैसे ही एएसआई ने पैसे लिए विजिलेंस ने उसको रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button