ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
मध्यप्रदेश

बच्चों के विवाद में खूनी खेलः एक पक्ष के 5 आरोपियों ने की फायरिंग, 4 लोग घायल, इधर शराब दुकान के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

भोपाल। राजधानी भोपाल में बच्‍चों के विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि दो परिवार आपस में भिड़ गए. इस बीच एक पक्ष की ओर से चली गोली में 5 लोग घायल हुए हैं. जिनकों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों परिवार का मकान गांव में आमने-सामने है. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए हैं

घटना राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र की है. यहां बच्चों के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो परिवार आपस में भिड़ गए.झगड़े के दौरान एक परिवार के 5 सदस्यों ने 4 बंदूकों से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। विवाद में 4 से 5 लोग घायल हुए हैं,जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं.वहीं जिस बच्चे के चलते झगड़ा हुआ था उसके भी पैर में गोली के छर्रे लगे है. घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका उपचार जारी है.

शराब दुकान के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

वहीं भोपाल में शराब की दुकान को लेकर महिलाओं और बच्चों ने विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और क्षेत्रीय विधायक से महिलाओं ने शराब दुकान बंद करवाने की अपील की है. महिलाओं का कहना है कि वो किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे. उनका आरोप है कि भू माफिया ने कब्जा कर शराब की दुकान के लिए शेड बनाया है. बता दें कि एक दिन पहले बुजुर्ग महिला ने भी इसी शेड को हटाने के लिए सीएम से गुहार लगाई थी.

Related Articles

Back to top button