ब्रेकिंग
Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI... Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार... Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ म... Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C...
व्यापार

28 और 29 मार्च को कर्मचारी यूनियन की रहेगी हड़ताल

बैंकों के निजीकरण सहित अन्य सरकारी फैसलों के विरोध में विभिन्न कर्मचारी यूनियन की हड़ताल के कारण शनिवार से देशभर में बैंक अगले चार दिन तक बंद रहेंगे। 28-29 मार्च को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। वहीं, चौथा शनिवार होने के कारण 26 और रविवार होने की वजह से 27 को भी बैंक बंद रहेंगे।
इस हड़ताल से देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है। एसबीआई ने कहा, बैंक यूनियन की तरफ से किए जाने वाले हड़ताल की वजह से 28 मार्च और 29 मार्च को बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा। एसबीआई ने एक बयान में कहा कि हम पूरी कोशिश करेंगे की ग्राहकों को इस दौरान किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी एसोसिएशन जैसे संगठनों ने की है। अप्रैल में भी छुट्टियों के कारण बैंक 15 दिन बंद रहेंगे।

आरबीआई ने भुगतान व्यवस्था के लिए एक फ्रेमवर्क जारी किया। यह एक टच प्वाइंट होगा, जो भुगतान इन्फ्रा की उपलब्धता की सही तरीके से निगरानी करेगा। इसमें प्वाइंट ऑफ सेल के साथ क्यू आर कोड भी शामिल होगा। आरबीआई ने कहा कि वह सभी नागरिकों तक डिजिटल भुगतान व्यवस्था को पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। इसे पूरा करने के लिए बुनियादी ढांचा मजबूत करना होगा।

Related Articles

Back to top button