ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र...
मध्यप्रदेश

शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामलाः सीएम के OSD की शिकायत पर केके मिश्रा के खिलाफ FIR, कांग्रेस नेता ने किया ट्वीट- सच और भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने से नहीं डरूंगा

 भोपाल। मध्यप्रदेश में शिक्षक वर्ग-3 के पेपर का स्क्रीनशॉट वायरल होने का मामला गर्माता जा रहा है. सीएम शिवराज सिंह चौहान के OSD लक्ष्मण सिंह मरकाम की शिकायत पर कांग्रेस नेता केके मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. पुलिस ने केके मिश्रा और अन्य के खिलाफ अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है.

कांग्रेस में कलह! कमलनाथ से एक पद लेने की अटकलों के बीच अरुण यादव का बड़ा बयान, बोले- एक पद पर एक व्यक्ति होना चाहिए

दरअसल, कल कांग्रेस नेता केके मिश्रा और आनंद राय ने लक्ष्मण सिंह मरकाम पर आरोप लगाए थे कि लक्ष्मण के मोबाइल से ही शिक्षा वर्ग 3 के पेपर का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है. केके मिश्रा ने कहा था कि जब परीक्षा ऑनलाइन हो रही है, मोबाइल फोन पूरी तरह वर्जित है तो मुख्यमंत्री के ओएसडी लक्ष्मण सिंह के मोबाइल पर प्रश्न पत्र कैसे पहुंचा?. इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने इसकी तत्काल जांच की मांग की थी.

छात्रा ने की आत्महत्याः कॉलेज से आकर टीवी पर सुनी कथा, फिर मां को कपड़े लेने छत भेजकर लगा ली फांसी, इधर आपस में भिड़े छात्रों के दो गुट, जमकर चले लात-घूसे

कांग्रेस नेता केके मिश्रा के आरोप पर CM के OSD लक्ष्मण सिंह ने झूठे षड्यंत्र और छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत AJK थाने में दर्ज कराई है. वहीं पुलिस ने केके मिश्रा और अन्य के खिलाफ अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम की धाराओं समेत (419,469,470,500,504,120 B) में प्रकरण दर्ज किया है.

धन्यवाद सरकार,अन्य मामलों में मुझे डरा/खरीद नहीं पाए तो अब एट्रोसिटी एक्ट का दुरुपयोग,FIR ! मुझे खुशी होती इसके पहले शिक्षक भर्ती वर्ग-3 परीक्षा धांधली को लेकर दोषियों के खिलाफ FIR होती? “सच व भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने से न तब डरा था न अब डरूंगा” @ChouhanShivraj @OfficeOfKNath— KK Mishra (@KKMishraINC) March 27, 2022
वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद केके मिश्रा ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा है कि ‘धन्यवाद सरकार, अन्य मामलों में मुझे डरा/खरीद नहीं पाए तो अब एट्रोसिटी एक्ट का दुरुपयोग, FIR ! मुझे खुशी होती इसके पहले शिक्षक भर्ती वर्ग-3 परीक्षा धांधली को लेकर दोषियों के खिलाफ FIR होती? “सच व भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने से न तब डरा था न अब डरूंगा” @ChouhanShivraj@OfficeOfKNath

Related Articles

Back to top button