ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
खेल

अचानक आइपीएल छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में बीसीसीआइ

इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने से कुछ दिन पहले जेसन राय और एलेक्स हेल्स जैसे बल्लेबाजों ने ये कहकर आइपीएल खेलने से मना कर दिया कि वो अपने परिवार को वक्त देना चाहते हैं। इसको लेकर फ्रेंचाइजी ने अपनी चिंता जाहिर की थी। अब खबर ये आ रही है कि आगे ऐसा करना खिलाड़ियों के लिए भारी पड़ सकता है और इन खिलाड़ियों के खिलाफ बीसीसीआइ और आइपीएल गवर्निंग काउंसिल सख्त कदम उठा सकती है।

पिछले हफ्ते हुए आइपीएल गवर्निंग काउंसिल के बैठक में बीसीसीआइ ने ऐसे विदेशी खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को लेकर विचार कर रही है जो बिना किसी पर्याप्त कारण के आइपीएल छोड़ कर गए हैं। क्रिकबज वेबसाइट के अनुसार कुछ फ्रेचाइजी ने इसके लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी। गवर्निंग काउंसिल फ्रेंचाइजी के प्रति इस बात को लेकर प्रतिबद्ध हैं कि ऐसी कोई चीज न हो क्योंकि बहुत प्लानिंग के साथ फ्रेंचाइजी किसी खिलाड़ी को खरीदने की योजना बनाते हैं।

Related Articles

Back to top button