ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
विदेश

बेघर हुए यूक्रेन के एक करोड़ लोग, मारियुपोल में फंसे डेढ़ लाख से अधिक

रूस और यूक्रेन के बीच की जंग अब दूसरे माह में चल रही है। फिलहाल इसके बंद होने या दोनेां देशों के बीच बातचीत के किसी नतीजे पर पहुंचने की भी उम्‍मीद काफी कम जताई जा रही है। इस बीच रूस की सेना ने कीव के उत्‍तर पश्चिम में इरपिन के पास का इलाका फिर से अपने कब्‍जे में ले लिया है। यूक्रेन की राजधानी कीव को अपने कब्‍जे में करने की रूस की तरफ से पूरी कोशिश की जा रही है। हालांकि इससे पहले रूस ने कहा था कि इस जंग का पहला चरण अब पूरा हो चुका है और वो अब डोनेत्‍सक और लुहांस्‍के पर अपना ध्‍यान लगाएगा। इसके बाद भी रूस के ताबड़तोड़ हमले कम नहीं हुए हैं।

मारियुपोल में हुई भीषण बमबारी में पांच हजार लोगों के मारे जाने की खबर है। इनमें 210 बच्‍चे भी शामिल हैं। वहीं एएफपी की खबर के मुताबिक मारियापुल में करीब 1.61 लाख फंसे हुए हैं। यहां के हालात नरक से भी बदत्‍तर बने हुए हैं। यूक्रेन के चर्नोबिल पर रूस का पहले ही कब्‍जा हो चुका है। खार्कीव में भी दोनों सेनाओं के बीच भीषण जंग जारी है।

Related Articles

Back to top button