ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
धार्मिक

हथेली पर मौजूद रेखाओं से जुड़े रहस्य

हाथ पर बहुत सारी रेखाएं बनी होती है परंतु लोगो को उसके सही अर्थ और महत्व के बारे में जानकारी नहीं होती है। हस्तरेखा शास्त्र में इन्हीं रेखाओं के बारे में पढ़ा जाता है।

व्यक्ति के हाथ पर बनी लकीरें उसके भाग्य में जो लिखा होता है उस ओर इशारा करती है। जिनमें से कुछ रेखाएँ सकारात्मक रूप मे प्रभावित करती है तो वहीं कुछ रेखाएँ नकारात्मक रूप से भी प्रभावित करती है। हाथ पर मौजूद कुछ रेखाओं के बारे में जानते हैं

सबसे पहले बात जीवन हस्तरेखा की करते है, क्योंकि यह रेखा काफी जरूरी होती है। इसका सीधा संबंध जीवन से होता है। यह जिंदगी में होने वाली मुख्य घटनाओं के बारे में बताती है। जिस व्यक्ति के हाथ में ये रेखा गहरी और लंबी होती है उसकी सेहत अच्छी रहती है वहीं जिनके हाथ में यह रेखा पतली या छोटी होती है ऐसे लोगों को शारीरिक परेशानियों का उम्र भर सामना करना पड़ता है।

हृदय हस्तरेखा व्यक्ति के प्यार और रिश्तों के बारे में बताती है। यदि किसी व्यक्ति के बारे में जानना हो कि वह कितना भावुक है तो हृदय रेखा देखकर इस बारे में पता लगाया जा सकता है। इस रेखा का संबंध प्रेम जीवन से होता है। हृदय हस्तरेखा सीधी और छोटी होती है तो उसका अर्थ होता है कि व्यक्ति खुद से ज्यादा अपने काम से प्यार करेंगे वहीं जिनकी हाथ में ये रेखा मुड़ी हुई होती है ऐसे लोगों की प्रेम इच्छा बहुत प्रबल होती है।

ज्ञान और विवेक की जानकारी देने वाली रेखा को मस्तिष्क रेखा कहते हैं। यह रेखा व्यक्ति के मनोविज्ञान से जुड़े रहस्य खोलती हैं। जो लोग बड़ी आसानी से फैसले ले लेते हैं उन लोगों के हाथ में यह रेखा छोटी होती है। जिन लोगों के हाथ में यह रेखा लंबी होती है वह लोग कोई भी निर्णय गहराई से सोच कर उसके बारे में जानकर जब लेते हैं। यदि किसी के हाथ में यह रेखा लंबी और मुड़ी हुई होती है तो ऐसे लोग काफी रचनात्मक सोच के होते हैं।

अक्सर लोग कहते हैं कि यह सब खेल भाग्य का है तो ऐसे में आप अपने भाग्य से जुड़ी रेखा अपने हाथ में ही देख सकते हैं। यदि आपके हाथ में यह रेखा टूटी और हल्की है तो इसका अर्थ है कि आपका भाग्य अच्छा नहीं है और आपको जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वही यदि यह रेखा जातक के अंगूठे से लगती हुई जीवन रेखा को छूती है तो ऐसे लोगों को परिवार और दोस्तों को सुख जीवन भर मिलता है। इस रेखा से व्यक्ति का भाग्य प्रभावित होता है और जीवन में दुख और सुख आते हैं।

यह रेखा सभी लोगों के हाथ में नहीं होती कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके हाथ में इस रेखा का अभाव होता है। हम बात कर रहे हैं सूर्य रेखा की यह रेखा जातक की हथेली पर लम्बवत होती है। यदि किसी व्यक्ति की आत्मविश्वास और योग्यता का आकलन करना है तो इस रेखा से मालूम किया जा सकता है। इस रेखा को उम्र की रेखा भी कहते हैं क्योंकि जिस भी व्यक्ति के हाथ में यह रेखा होती है वह काफी लंबा जीवन व्यतीत करता है।

कई बार हथेली पर छोटी छोटी और पतली रेखाएं मौजूद होती है तो जिन लोगों की हथेली पर ऐसी रेखाएं मौजूद होती है वह संवेदनशील होते हैं। यह लोग सही और गलत के बीच अंतर करने में काफी दुविधा महसूस करते हैं जिसके चलते यह लोग कई बार परेशानियों का समाधान भी नहीं निकाल पाते हैं।

कुछ लोगों की हथेली पर बहुत कम रेखाएं होती है ऐसे लोग अपनी लगन के पक्के होते हैं और काफी जिद्दी स्वभाव के भी होते हैं। ऐसे लोगों से बात करना मुश्किल होता है क्योंकि यह लोग एक बार जिस काम का मन बना लें उसे पूरा करते हैं। किसी के कहने पर यह खुद को नहीं बदलते हैं।

Related Articles

Back to top button