ब्रेकिंग
फरीदाबाद न्यूज़: दर्दनाक हादसे ने छीना घर का चिराग, एंबुलेंस की देरी और लापरवाही से गुस्साए परिजन; प... रिश्तों का कत्ल! सौतेले मामा ने भांजी से किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई 20 साल (या उम्रकैद) की कड़ी स... फरीदाबाद: पर्वतीय कॉलोनी में 18 महीने बाद लौटा पानी, हजारों रुपये खर्च कर प्यास बुझाने को मजबूर थे ल... संत रविदास जयंती 2026: 'सब सम बसें'— जय भगवान शर्मा डीडी ने साझा किया सुखी राज और समानता का महामंत्र Narnaul News: बदमाशों के हौसले बुलंद, जमीन विवाद में घर पर बरसाईं गोलियां; दहशत में पूरा इलाका लोक भवन उद्यान 2 से 8 फरवरी तक आम जनता के लिए खुला; नए फूल और अनोखी फसलें होंगी मुख्य आकर्षण रांची SSP का बड़ा एक्शन: जुआ और ब्राउन शुगर के धंधेबाजों को संरक्षण देने वाले 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड Ranchi News: खादगढ़ा बस स्टैंड में लगी भयानक आग, धू-धू कर जलीं 6 बसें; अग्निशमन विभाग ने पाया काबू नक्सली कॉरिडोर में सुरक्षा का कड़ा घेरा; मंडल डैम इलाके में फोर्स तैनात, झारखंड और छत्तीसगढ़ सीमा पर... बजट 2026 पर डॉ. इरफान अंसारी का विवादित बयान: "यह बजट जनता के लिए राहत नहीं, हार्ट अटैक के समान है
मनोरंजन

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में हुई रश्मिका मंदाना की एंट्री 

रश्मिका मंदाना की इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेज में पहले ही शुमार हो चुकी हैं, अब उनकी प़ॉपुलैरिटी हर दिन उन्हें नए प्रोजेक्ट्स दिला रही है। रश्मिका मंदाना पहले ही कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए काम कर रही हैं, अब उनकी झोली में एक और नई हिंदी फिल्म आ गई है। रश्मिका मंदाना अब रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में स्क्रीन शेयर करती हुई दिखाई देने वाली हैं। फिल्म एनिमल में रश्मिका मंदाना रणबीर कपूर के अपोजिट बतौर फीमेल लीड नजर आने वाली हैं।

एनिमल में बतौर लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को साइन किया गया है। पिंकविला को मिली जानकारी के अनुसार प्रोड्यूसर भूषण कुमार और संदीप रेड्डी वागां का मानना है कि फिल्म के कॉन्सेप्ट के अनुसार रश्मिका मंदाना रोल के लिए परफेक्ट हैं। मेकर्स फिल्म में रणबीर के साथ किसी नए को कास्ट करना चाहते थे, यही कारण है कि रश्मिका को साइन किया गया है।  एनिमल के मेकर्स का मानना है कि रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की केमेस्ट्री बेहद शानदार होगी।

रश्मिका मंदाना से पहले एनिमल में परिणीति चोपड़ा को कास्ट करने के बारे में सोचा गया था। मेकर्स ने एक्ट्रेस को अप्रोच भी किया था लेकिन किन्हीं कारणों से परिणीति फिल्म से बाहर हो गईं। पुष्पा में श्रीवल्ली के किरादर में कमाल दिखा चुकीं रश्मिका मंदाना रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी।  एनिमल की शूटिंग जून में शुरू होने की उम्मीद है। एनिमल फिल्म को तेलुगू फिल्म डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित करने वाले हैं। डायरेक्टर ने कबीर सिंह, अर्जुन रेड्डी जैसी कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है।

Related Articles

Back to top button