ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

BSE के एमडी आशीष चौहान नवंबर में होंगे रिटायर, नए मुखिया की तलाश शुरू

NSE के बाद अब BSE के नए चीफ की तलाश शुरू हो गई है। क्‍योंकि मौजूदा मुख्‍य कार्यकारी आशीष कुमार चौहान का कार्यकाल नवंबर में पूरा होने वाला है। इस कारण BSE ने उनके पद पर योग्‍य उम्‍मीदवार की नियुक्ति के लिए इश्तिहार निकाला है।

नई दिल्‍ली। देश के सबसे पुराने स्‍टॉक एक्‍सचेंज BSE (Bombay Stock Exchange) के नए मुखिया की तलाश तेज हो गई है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि BSE के मौजूदा मुख्‍य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक आशीष कुमार चौहान नवंबर में रिटायर (Ashish Kumar chauhan’s retirement) हो रहे हैं। कुछ ऐसी ही खोज नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (NSE) में भी चल रही है। NSE में देश की ज्‍यादातर कंपनियां सूचिबद्ध हैं।

चौहान NSE के मुखिया की कमान संभाल सकते हैं

कुछ खबरों में कहा गया है कि आशीष कुमार चौहान NSE के मुखिया की कमान संभाल सकते हैं। मंगलवार को देश के सबसे पुराने एक्‍सचेंज के जारी विज्ञापन में 1875 में स्‍थापित हुए BSE के मुखिया पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। BSE को ऐसे मुखिया की तलाश है, जिसके पास 20 साल का अनुभव हो।

Integrity पर घोटाले उजागर होने के बाद से बट्टा लगा

बता दें कि स्‍टॉक एक्‍सचेंज की Integrity पर घोटाले उजागर होने के बाद से बट्टा लगा है। हाल में NSE में कोलोकेशन मामला ( Nse Colocation case ) उजागर हुआ था, जिसके बाद उसकी पूर्व प्रमुख के खिलाफ जांच जारी है। वह भी नए प्रमुख की तलाश में फूंक – फूंक कर कदम रख रहा है।

सेबी के तय क्राइटेरिया पर खरा उतरता हो उम्‍मीदवार

BSE के नए CEO के लिए निकाले गए विज्ञापन में कहा गया है कि योग्‍य उम्‍मीदवार से फाइनेंशियल मार्केट, तकनीक और ऑपरेशंस की समझ की अपेक्षा है। साथ ही वह बाजार नियामक सेबी के तय क्राइटेरिया पर खरा उतरता हो। आवेदक के पास PG डिग्री होनी चाहिए। इस पद के लिए सैलरी उद्योग के अनुरूप होगी। इस पद पर भर्ती 5 साल के लिए होगी। पद के लिए 23 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदक को नियामकों, निवेशकों, ग्राहकों और कर्मचारियों सहित विविध स्‍टेकहोल्‍डर्स का मैनेजमेंट संभालने का पहले का अनुभव होना चाहिए

Related Articles

Back to top button