ब्रेकिंग
जबलपुर: रिपेयरिंग के दौरान भरभराकर गिरा 50 साल पुराना जर्जर मकान; मजदूरों को पहले ही हो गया था अंदेश... सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बढ़े वन्यजीव: 90 बाघ, 300 तेंदुए और 5600 बायसन! जानिए TPF कैसे कर रही जंगल ... एमपी के जंगलों की सुरक्षा में लगेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सीएम मोहन यादव ने लॉन्च किया 'पेंच एडवां... इंदौर में बैंककर्मी पलक मर्डर केस का खौफनाक खुलासा! शादी के दबाव से तंग आकर प्रेमी ने घोंटा गला, फिर... रायसेन में राकेश लोधी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! मौसेरे भाई की रंजिश में गलतफहमी का शिकार हुआ बेक... मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी आंदोलन के बीच कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने की किसानों से मुलाकात, दिया ... रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या! घर के बाहर टहलते समय हुआ हमला, इलाके मे... भोपाल में किसानों का बड़ा आंदोलन! कृषि मंत्री से बातचीत बेनतीजा, सड़कों पर रात भर डटे रहे किसान; कई ... शाजापुर में शादी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा! 25 दिन बाद खुला दुल्हन का सच, महिला नहीं किन्नर निकली गाजियाबाद के निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत व कई घा...
देश

समुद्र किनारे महंगी पड़ सकती है आपको छोटी सी गलती, देंखे डरावना वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर पैराशूट से गिर रहे एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पैराशूट का हार्नेस टूटने के कारण यह हादसा हुआ है.

समुद्र का किनारा हर किसी को बेहद पसंद आता है. ऐसे में ज्यादातर लोगों को अपनी छुट्टियां समुद्र किनारे बीच पर बिताते देखा जाता है. इस दौरान कुछ ऐसे लोग भी देखे जाते हैं जो खतरों का शौक रखते हैं. उनके लिए इन दिनों समुद्र के बीच किनारे पैराग्लाइडिंग के कई ऑप्शन उपलब्ध रहते हैं. जिसका एन्जॉय करते अक्सर लोग देखे जाते हैं.

फिलहाल ऐसा करना कितना सुरक्षित है, यह कहा नहीं जा सकता है. आमतौर पर देखा गया है कि ज्यादा इस्तेमाल होने के कारण हार्नेस कमजोर हो जाते हैं और भारी-भरकम शरीर वाले शख्स का बोझ ही नहीं सह पाते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक शख्स को समुद्र किनारे पैराशूट के साथ मस्ती करने के दौरान हादसे का शिकार होते देखा जा रहा है.

वायरल हो रही क्लिप को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. वहीं वायरल हो रही क्लिप में एक शख्स जैसे ही पैराशूट के जरिए हवा में उड़ान भरता है. उसी दैरान हवा में कुछ फीट की ऊंचाई पर जाते ही उसके हार्नेस टूट जाते हैं और वह तेजी से जमीन पर आ गिरता है. जिससे उसे काफी चोटें आ जाती है.

वीडियो देख कई यूजर्स घबरा भी गए हैं. वहीं ज्यादातर यूजर्स पैराशूट से गिरे शख्स के लिए प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं. फिलहाल खबर लिखे जाने तक वीडियो को सोशल मीडिया पर हजारों की संख्या में व्यूज मिल गए हैं. वहीं यूजर्स लगातार अपने रिएक्शन वीडियो पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button