ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में गुलमोहर और करंज के पौधे लगाए

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक पृथ्वीपुर श्री शिशुपाल यादव तथा ग्राम प्रभात संस्था के प्रतिनिधियों के साथ गुलमोहर और करंज का पौधा लगाया।

“ग्राम प्रभात” संस्था के डॉ. देवेंद्र सिंह धाकड़, डॉ. श्रीकांत गंगवार तथा डॉ. राहुल बघेल पर्यावरण-संरक्षण, खान-पान को विषमुक्त बनाने, ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था में सुधार और स्व-रोजगार एवं स्वावलंबन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत हैं। डॉक्टरों द्वारा संचालित इस संस्था द्वारा लघु नर्सरी की स्थापना भी की गई है और बंजर एवं खाली भूमि में पेड़-पौधे लगवाने का कार्य कर किया जा रहा है। जैविक कृषि और जैविक उत्पादों को घर-घर पहुँचाने के लिए कृषकों को सहयोग एवं मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

संस्था, आधुनिक गो-पालन में गोबर और गो-मूत्र के उत्पादों को बनाने के लिए कल्याणियों, दिव्यांगों और बेरोजगार ग्रामीणों को प्रशिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी बनाने एवं उत्पाद विक्रय के लिए बाजार उपलब्ध कराने का कार्य भी कर रही है। गौ-वंश के संरक्षण और संवर्धन को जन-आंदोलन का रूप देने का कार्य भी किया जा रहा है।

ग्रामीण परिवेश में स्वास्थ्य एवं शिक्षा को लेकर सेमीनार, स्कूल-कॉलेजों में खेलकूद, रचनात्मक एवं कलात्मक कार्यों को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों को प्रेरित करने का कार्य भी संस्था द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button