ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
पंजाब

पंजाब में भगवंत मान सरकार ने 29 इंप्रूवमेंट ट्रस्टों के चेयरमैन को हटाया

पंजाब में भगवंत मान की सरकार ने कई बड़े फैसले लिए और महत्वपूर्ण कदम उठाए। इसी कड़ी में कांग्रेस द्वारा नियुक्त 29 इंप्रूवमेंट ट्रस्टों के चेयरमैन सहित 128 ट्रस्टियों को हटा दिया गया है। अब इन ट्रस्टों के संचालन की जिम्मेदारी संबधित जिलों के डिप्टी कमिश्नर और उपमंडल अधिकारियों को सौंपी गई है। यह आदेश प्रमुख सचिव स्थानीय शासन अजय सिन्हा ने जारी किए। वहीं राज्य सरकार के सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक विशेष निर्देश पर, अन्य बोर्ड और निगमों में कांग्रेस द्वारा नियुक्त नेताओं को भी अपना इस्तीफा देने के लिए कहा गया था।

29 सुधार ट्रस्टों में अमृतसर, जालंधर, पटियाला, लुधियाना और बठिंडा जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। वहीं पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमन बहल, जो विधानसभा चुनाव से पहले आप में शामिल हुए, ने कहा कि राजनीतिक नियुक्तियों को सरकार बदलने के साथ अपने दम पर इस्तीफा दे देना चाहिए। गौरतलब है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्टों में चेयरमैन की नियुक्तियां राजनीतिक होती हैं इस कारण सरकार बदलने के साथ ही ये हटा भी दिए जाते हैं। विभिन्न बोर्डों और निगमों के नौ गैर-सरकारी पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है।

Related Articles

Back to top button