ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...
व्यापार

पुरानी कार बेचनी है तो फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगी अच्छी कीमत

अपनी कार बेचना कभी आसान नहीं होता. यहां केवल भावनात्मक जुड़ाव ही नहीं है, बल्कि बाजार की वास्तविकताओं से अवगत होकर गाड़ी की सही कीमत मिलना भी एक चुनौती है.

अपनी कार बेचना कभी आसान नहीं होता. यहां केवल भावनात्मक जुड़ाव ही नहीं है, बल्कि बाजार की वास्तविकताओं से अवगत होकर गाड़ी की सही कीमत मिलना भी एक चुनौती है. हम कुछ टिप्स बता रहे हैं जिन्हें फॉलो करने पर आपको अपनी कार की अच्छी कीमत मिल जाएगी.

मूल्य जांच लेंमौजूदा बाजार स्थितियों के आधार पर अपनी पुरानी कार के मूल्य को समझें. संभावित खरीदारों के साथ बातचीत करने से पहले इसके वास्तविक मूल्य को जानने से आपको बेहतर कीमत का एहसास करने में मदद मिलेगी. इसके लिए पुरानी कारों की बिक्री करने वाले पोर्टलों की जांच करें. फिर आप कीमत के अंतर की जांच के लिए संगठित या ब्रांडेड यूज्ड-कार डीलरों के पास जा सकते हैं.

दस्तावेज तैयार रखेंबिक्री से पहले सुनिश्चित करें कि सभी जरूरी दस्तावेज आपके पास हों. अगर कार को ऐसे लोन के जरिए खरीदा गया है जो अब चुकाया जा चुका है, तो लेंडर का एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) तैयार रखें. अगर कुछ रकम पेंडिंग है तो कार बेचने से पहले इसे क्लियर कर लें. इसके अतिरिक्त, रजिस्ट्रेशन और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, वैध बीमा पॉलिसी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी.

वाहन को अच्छा लुक देंलोग हों या कार, फर्स्ट इंप्रेशन मायने रखता है. अधिकृत सर्विस सेंटर के माध्यम से कार का निरीक्षण, सर्विसिंग और सफाई करवाएं. यह छोटी-मोटी गड़बड़ियों, डेंट या किसी अन्य समस्या को ठीक करने में मदद करेगा, जो कार के बाजार मूल्य को प्रभावित कर सकती है. बिक्री से पहले सर्विसिंग से तब मदद मिलेगी जब संभावित खरीदार अंतिम निर्णय के लिए टेस्ट ड्राइव लेंगे.

हालांकि इसमें कुछ पैसे खर्च होंगे लेकिन कार सुचारू रूप से चलेगी, जिससे इसकी बिक्री की संभावना बढ़ जाएगी. एक उत्कृष्ट पहली छाप आपको बेहतर कीमत प्राप्त करने में मदद कर सकती है.

इंटीरियर का ख्याल रखेंअधिक कीमत देने में आपकी मदद करने के लिए इंटीरियर भी उतना ही महत्वपूर्ण है. यदि फर्श की मैट खराब हो गई हैं, तो उन्हें नए के साथ बदलें ताकि इंटीरियर को साफ-सुथरा रूप दिया जा सके. इसी तरह, गंदी सीटें हों, तो नए कवर चढ़ा लें. सर्विसिंग के दौरान पूरे इंटीरियर को एक नया, चमकदार लुक देने के लिए कार को वैक्यूम और ड्राई क्लीन करें. सही कार एयर फ्रेशनर का उपयोग इंटीरियर के आकर्षण को बढ़ा सकता है.

Related Articles

Back to top button