ब्रेकिंग
Saran Triple Murder: अस्पताल में भी चले हथियार; पुरानी रंजिश में गई 3 जानें, एक की हालत गंभीर UPI Fraud in Khammam: किताब खरीदने के बहाने ठग ने देखा यूपीआई पिन, फोन चुराकर खाते से उड़ाए 50 हजार ... UP News: कासगंज से दिल्ली नौकरी करने निकला 16 वर्षीय किशोर 2 महीने बाद मिला, परिवार में लौटी खुशियां Sambhav Jain Noida Case: 3 करोड़ का कर्ज, तलाक और बीमार बच्चा; सुपरनोवा से कूदने वाले इंजीनियर की दर... Mohammad Arman Arrested: प्रयागराज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, उमेश पाल हत्याकांड का भगौड़ा आरोपी अर... Delhi Police Cyber Crime: कंबोडिया से जुड़े 'डिजिटल अरेस्ट' गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस ने 2 आरो... Weather Update Today: यूपी-बिहार से लेकर पहाड़ों तक बारिश और आंधी का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आपके रा... India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत...
खेल

पाकिस्तान ने अपने वनडे इतिहास में किया सबसे बड़ा रन चेज

पाकिस्तान ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में गुरुवार (31 मार्च) को पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 348 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तानी टीम ने 49 ओवर में चार विकेट पर 352 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।पाकिस्तान ने अपने वनडे इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज किया। इससे पहले उसने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ 2014 में 327 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी 2017 के बाद पहली बार जीतने में कामयाब हुई। इन पांच सालों में उसे लगातार 10 वनडे मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button