ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
देश

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं तो लोग ज्यादा मेहनत करें अपनी कमाई बढ़ाएं: बाबा रामदेव

नई दिल्ली । पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से देश की आम जनता पर भारी मार पड़ी है। योग गुरु रामदेव ने इस मामले पर कहा कि लोगों को बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए अपनी आय बढ़ानी होगी, जिसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। करनाल में उन्होंने बुधवार को कहा, “मेरे जैसा संन्यासी भी कड़ी मेहनत कर सकता है। आम जनता को इस महंगाई से निपटने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। रामदेव ने कहा कि देश चलाने के लिए उनको टैक्स भी लेना पड़ा रहा है, अगर मैं संन्यासी होकर 18 घंटे काम कर सकता हूं तो लोगों को भी और मेहनत करनी चाहिए। दरअसल, बाबा से उनके पुराने बयान के बारे में पूछा गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) सत्ता में आई तो ईंधन की कीमतें कम हो जाएंगी। करनाल में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामदेव हेलीकॉप्टर से आए थे। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के काम की भी तारीफ की। मालूम हो कि अब पेट्रोल-डीजल के जरिए अब रोज महंगाई का करंट लग रहा है। गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल ने 80-80 पैसे का झटका दिया है। आज पेट्रोलियम कंपनियों ने ईंधन के नए रेट जारी किए तो जयपुर-अहमदाबाद से पटना और भोपाल से चेन्नई तक पेट्रोल 100 रुपये के पार चला गया। यहां  तक कि मुंबई में डीजल भी अब 100 रुपये से अधिक हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद 101.81 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इस तरह 10 दिन में दिल्ली में पेट्रोल 6.40 रुपये महंगा हुआ है। वहीं, डीजल भी 6 रुपये 40 पैसे तक महंगा हुआ है। अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.81 रुपये और डीजल के लिए 93.07 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।  इससे पहले 21 मार्च को राजधानी में पेट्रोल का दाम 95.41 और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर था।

Related Articles

Back to top button