ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
मध्यप्रदेश

आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई

आयोग ने कहा – एसपी कटनी चार सप्ताह में दें जवाब

कटनी   जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र में एक आदिवासी युवक से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। पीड़ित शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिये बीते गुरूवार को रोजगार सहायक के घर पहुंचा था। इसी दौरान उसका विवाद हो गया। सचिव व रोजगार सहायक ने पुलिस बुलाई और फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। वीडियो वायरल होने पर एसपी ने आरक्षक को निलंबित कर दिया है। वहीं रोजगार सहायक पर भी मामला दर्ज किया है। ढीमरखेड़ा निवासी आदिवासी युवक धर्मेंद्र कोल गुरूवार को पक्के शौचालय और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिये रोजगार सहायक अमरीश उर्फ मिंटू राय के घर पहुंचा था। वहां पर उसने प्रधानमंत्री आवास योजना और पक्के शौचालय के निर्माण और अनियमितताओं को लेकर कुछ सवाल कर दिए, तो विवाद हो गया। मामले में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, कटनी से चार सप्ताह में जवाब मांगा है।

Related Articles

Back to top button