ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
देश

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक आतंकी, जारी है ऑपरेशन

Shopian: घाटी के शोपियां इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों के खिलाफ चलाए ऑपरेशन में एक आतंकी को मार गिराया है. फिलहाल अभी भी ऑपरेशन जारी है.

Security Fores Killed One Terror In Shopian: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के शोपियां में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है. पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर शाम शोपियां (Shopian) के तुर्कवांगम इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई थी जिसके बाद अब एक आतंकी के मारे जाने की खबर है. वहीं अभी इलाके में और कुछ आतंकियों के घिरे होने की सूचना है जिसको लेकर अभियान चलाया जा रहा है.

बता दें, गुरुवार को तुर्कवांगम इलाके में कुछ आतंकियों के होने की सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तलाशी अभियान चलाया. कुछ देर बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों का ठिकाना ढूंढ निकाला और उनके बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके में अब भी दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर है जिसकी तलाश सुरक्षाबल की टीम कर रही है.

चलाया जा रहा तलाशी अभियान

मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन वाले पूरे इलाके को सील कर दिया है और सामान्य लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इन छिपे आतंकियों को पकड़ने के लिए कई सुरक्षाबल तलाशी अभियान चला रहे हैं और सभी तैयारियां कर ली गई हैं.

बम फेंकने वाली महिला भी गिरफ्तार

बीते दिनों जम्मू और कश्मीर के सोपोर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बंकर पर पेट्रोल बम फेंक कर हमला करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी. उन्होंने बताया कि हमले के कुछ घंटों के भीतर ही महिला की पहचान कर ली गई थी और फिर उसे सुरक्षाकर्मियों ने गिरफ्तार किया.

Related Articles

Back to top button