ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...
देश

Buy Now Pay Later और Credit Cards में कौन है बेहतर, जानिए

क्रेडिट कार्ड से आप जो कुछ खरीदते हैं उसका भुगतान 45-50 दिनों के भीतर करना होता है। आमतौर पर बिल बनने के बाद BNPL 5 से 10 अतिरिक्त दिनों की छूट अवधि देते हैं इसके बाद भी अगर समय पर बिल का भुगतान नहीं होता है

नई दिल्ली। समय-समय पर ऑनलाइन साइट पर फेस्टिव सेल्स शुरू होते रहते हैं। कई लोगों के लिए यह अच्छी खबर है, क्योंकि वे बड़ी खरीदारी के लिए ऐसी बिक्री का इंतजार करते हैं। लोगों के बीच क्रेडिट कार्ड भले ही हमेशा लोकप्रिय विकल्पों में से एक रहा हो, लेकिन हाल के वर्षों में Buy Now Pay Later (BNPL) भी लोगों को पसंद आ रहा है। सभी लोग क्रेडिट कार्ड के लिए पात्र नहीं होते हैं। क्रेडिट कार्ड के लिए पात्र होने के लिए व्यक्ति के पास एक अच्छा क्रेडिट स्कोर होना चाहिए। क्रेडिट कार्ड से आप जो कुछ खरीदते हैं उसका भुगतान 45-50 दिनों के भीतर करना होता है। आमतौर पर बिल बनने के बाद BNPL 5 से 10 अतिरिक्त दिनों की छूट अवधि देते हैं, इसके बाद भी अगर समय पर बिल का भुगतान नहीं होता है तो लगभग 250 से 300 रुपये का विलंब शुल्क देना होता है।

चार्ज और रीपेमेंट

BNPL से आमतौर पर कम या बिना ब्याज के किश्तों में खरीदारी की जा सकती है। मुफ़्त क्रेडिट अवधि दिन से लेकर महीनों तक हो सकती है। क्रेडिट कार्ड के मामले में ग्राहक को आमतौर पर एक महीने या अधिकतम 50 दिनों में भुगतान करना होता है। यदि समय पर शेष राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो शुल्क तेजी से बढ़ सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड और BNPL

एक क्रेडिट कार्ड लेने के लिए कुछ पात्रता मापदंडों है, अगर ग्राहक इसमें फिट बैठता है तो उसे कार्ड मिल जाएगा अन्यथा नहीं मिलेगा। इन पात्रता मापदंडों में आय, क्रेडिट हिस्ट्री, क्रेडिट स्कोर आदि शामिल होते हैं। अगर बात करें BNPL के यूजर्स की तो उन्हें कार्ड या बैंक डिटेल साझा नहीं करना होता।

आसानी से इस्तेमाल- BNPL की बात करें तो बैंक खाते के डिटेल के बारे में पता नहीं चलेगा, जिससे यह भुगतान का सुरक्षित और स्विफ्ट विकल्प बन जाता है। उधार लेने वालों को ओटीपी साझा करने की जरूरत नहीं है।

मुफ्त- क्रेडिट कार्ड में वार्षिक शुल्क शामिल होता है। BNPL बिना किसी शुल्क के उपयोग के साथ मुफ्त है। यूजर्स को केवल अपने बकाया बिलों का भुगतान करना होता है, अगर वे समय पर नहीं करते भुगतान तो जुर्माना लगाया जाता है।

Related Articles

Back to top button