ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...
छत्तीसगढ़

काड़पारा स्कूल के बच्चों को जर्जर भवन से मिली मुक्ति, अब आंगनबाड़ी में करेंगे पढ़ाई

गरियाबन्द। काड़पारा स्कूल के बच्चे अब भवन मरम्मत होने तक आंगनबाड़ी भवन में बैठेंगे. कलेक्टर की फटकार के बाद भवन मरम्मत के लिए शिक्षा विभाग एक लाख रुपए देने की तैयारी कर रहा है.

देवभोग के काड़पारा प्राथमिक शाला 2 अगस्त से पेड़ के नीचे संचालन हो रहा था. इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया. कलेक्टर ने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अफसरों को जमकर फटकार लगाई. शुक्रवार को आनन-फानन में बच्चों को रंगमंच पर बिठा दिया गया था, जिसके बाद शनिवार को डीईओ करमन खटकर के निर्देश के बाद बीईओ प्रदीप शर्मा काड़पारा पहुंचे.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता क्लास लगाने से मना कर रही थी, जिसके बाद विभाग के परियोजना अधिकारी वर्षा रानी नाग से बात कर भवन मरम्मत तक क्लास आंगनबाड़ी भवन में लगाने के लिए सहमति ली. बीईओ शर्मा ने कहा कि इस प्राथमिक स्कूल में बच्चों की संख्या 20 है. आंगनबाड़ी में भी बच्चों की संख्या कम है. ऐसे में आंगनबाड़ी भवन में दोनों संस्थान का संचालन आसानी से हो सकता है. उन्होंने बताया कि भवन के मरम्मत के लिए 1 लाख रुपए दिया जा रहा है. स्टीमेट की कॉपी प्रबन्धन से मांगा गया है.

Related Articles

Back to top button