ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
मध्यप्रदेश

रामनवमी पर राममय होगा मप्र

अब रामनवमी मनाएगी शिवराज सरकार
12 जिलों में आयोजित होंगे भगवान राम को लेकर बड़े कार्यक्रम

भोपाल । रामनवमी के त्योहार को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी है। रामनवमी पर पूरा मध्यप्रदेश राममय होगा। संत रविदास जयंती और नवरात्रि के बाद अब शिवराज सरकार रामनवमी मनाएगी। रामनवमी पर भगवान राम की भक्ति में प्रदेश मग्न होगा। प्रदेश के 12 जिलों में भगवान राम को लेकर बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भगवान राम को समर्पित कला और साहित्य से संबंधित आयोजन होगा।
राम की नगरी ओरछा में ‘श्रीरामराज्यÓ कला दीर्घा लोकार्पण किया जाएगा। बेतवा नदी पर 5 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। ओरछा के साथ चित्रकूट में 4 से 10 अप्रैल तक रामलीला उत्सव का आयोजन होगा। उज्जैन, दमोह, शहडोल, उमरिया, विदिशा, शिवपुर, नीमच, पन्ना, रतलाम, राजगढ़ में भगवान राम से जुड़े नृत्य और नाटक भक्ति गायन किए जाएंगे। 2 से 10 अप्रैल तक ओरछा गौरव दिवस मनाया जाएगा।उज्जैन में भी राम नवमी के अवसर पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन किया जाएगा। शिप्रा नदी के राम घाट पर भगवान राम के समर्पित नृत्य -नाटक और गायन वादन की प्रस्तुति दी जाएगी। मध्यप्रदेश का सांस्कृतिक विभाग पूरा आयोजन करवा रहा है।

Related Articles

Back to top button