ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
व्यापार

बिना लाइसेंस के चलाए इलेक्ट्रिक स्कूटर

भारत के बाजारों में इस श्रेणी में आने वाले ऐसे कई इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद है। हालांकि इनमें अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरह हाई स्पीड और हाई पावर मोटर नहीं लगे हुए है। इसके अलावा इन इलेक्ट्रिक स्कूटर का रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस कराने की जरूरत भी नहीं पड़ती। आज हम ऐसे ही 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताने वाले हैं जिसे चलाने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता नहीं पड़ती।

1. Okinawa Lite  :  भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में Okinawa एक सुप्रसिद्ध ब्रांड है। कंपनी ने Okinawa Lite लांच किया है जिसमे 250- वॉट BLDC इलेक्ट्रिक मोटर लगा हुआ है और यह 1.25 kW लिथियम आयन बैटरी से लैस है। इसकी टॉप स्पीड 25kmph है और यह 4-5 घंटे तक फुल चार्ज करने पर 60 km तक चलता है। साथ ही स्कूटर में All – LED हेडलाइट, All – Digital instrument Cluster, LED Tail-Lamp और LED indicators लगाए गए हैं।

2. Gemopai Miso Electric Scooter  : Gemopai Miso Electric Scooter भारत में हाल ही में लांच हुआ है। यह कंपनी भारत में एक अलग छोटा स्कूटर बना रहीं है। जिसमे छोटे आकार की 48 वोल्ट 1 kW लिथियम आयन रिमूवेबल बैटरी पैक लगाया गया है। इसकी टॉप स्पीड 25 kmph है। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे स्प्रिंग लोडेड शॉक अब्जॉर्बर लगाया गया है।

3. EeVe Xeniaa  : इस साल EeVe ने सितंबर में अपना Xenia मॉडल पेश किया। यह एक Li-ion बैटरी से चलने वाला लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है। यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 70 किलोमीटर तक चलता है। इसमें बोश्क का 250W मोटर लगाया गया है। इसकी वजन क्षमता 140 किलोग्राम है।

4. Hero Electric Flash E2  :  Hero Electric Flash E2 भारत की सबसे किफायती Lithium ion battery पैक्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर ओं में से एक है। यह अन्य स्कूटर से बिल्कुल अलग नहीं प्रतीत होता है। इसमें 250W का मोटर लगाया गया है जोकि 48 वोल्ट 28 Ah लिथियम आयन बैटरी द्वारा संचालित होता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 25 kmph की अधिकतम स्पीड से चलता है, और इसे पूरी तरह चार्ज होने में 4 – 5 घंटे लगते हैं। एक बार चार्ज करने पर यह 65 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकता है। हीरो अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 5 साल की वारंटी प्रदान करता है।

5. Ampere Reo Elite  : Ampere Reo Elite अन्य पारंपरिक स्कूटरों की तरह दिखने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें होंडा डियो की तरह एप्रन पर हेड लाइन लगी होती है। इसमें USB चार्जिंग, LED हैडलाइट, टेललाइट, Digital instrument डैशबोर्ड लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button