ब्रेकिंग
Punjab Border Security: अमृतसर-जालंधर बॉर्डर पर पुलिस और BSF का महा-सर्च ऑपरेशन, संदिग्धों पर पैनी न... Sirsa News: चौटाला गांव के चर्चित पवन हत्याकांड में फैसला, दोषी जीतराम को उम्रकैद की सजा Ambala News: होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पटवारी का शव, मानसिक तनाव की आशंका Rewari Crime News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसे के बाद खुला राज, 1000 पंखों के पीछे छिपी मिली 276 पेट... Ambala Road Accident: कालका चौक पर बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, कंडक्टर की मौत; 10 से ज्यादा यात्री ... Faridabad News: सेक्टर-8 में 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों का आरोप- सीवर की जहरीली गैस से ... Faridabad Crime News: फतेहपुर तगा में हथियारबंद बदमाशों का कहर, परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों की डकैत... Yamunanagar Crime News: पुलिस अधिकारी के फर्जी दस्तावेजों पर खोली फर्म, 18 साल बाद बैंक खाता फ्रीज ह... पाकिस्तान कश्मीर भूलकर PoK वापस करने पर विचार करे: कैबिनेट मंत्री अनिल विज की खरी-खरी Sonipat Crime News: रहमाणा में पति ने कस्सी से काटकर की पत्नी की हत्या, शराब के नशे में दिया वारदात ...
बिहार

आठ साल बाद भारत और नेपाल के बीच बंद पड़ी रेल सेवा शुरू, नेपाल और भारत के प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

8 वर्षों के बाद जाकर अब भारत और नेपाल के बीच बंद पड़ी रेल सेवा शुरू होने जा रही है। आज शनिवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा दिल्ली के हैदराबाद हाउस से इसका दोपहर 12:30 बजे उद्घाटन करेंगे। पहली जोड़ी ट्रेन दिन के 12:30 बजे जयनगर से नेपाल के जनकपुर के बीच चलेगी। हालांकि यात्रियों को तीन मार्च से सुविधा मिलेगी।

परिचालन को लेकर जयनगर के नेपाली रेलवे स्टेशन परिसर के साथ-साथ आसपास भी रंग रोगन का कार्य किया जा चुका हैं। स्टेशन, ट्रेन के अलावा पायलट इंजन को फूलों से सजाया गया है। वहीं स्टेशन परिसर पर रेलवे पुलिस फोर्स और एसएसबी की तैनाती की गई है। कुछ दिन पहले ही डीआरएम ने स्टेशन परिसर, रेलवे ट्रैक, प्लेटफॉर्म और परिसर के आसपास के क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया था। दो अप्रैल को ट्रेन परिचालन को लेकर दोनों देश के पीएम के द्वारा ट्रेन परिचालन का उद्घाटन रिमोट द्वारा दिल्ली से होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिमोट से दोनों देशों के बीच इस ट्रेन सेवा का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री भी उपस्थित रहेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से उद्घाटन के सजीव प्रसारण की भी व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button