ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
मध्यप्रदेश

जबलपुर पहुंची फिल्‍म अभिनेत्री जयाप्रदा ने धुआंधार को देखकर कहा- वाव…ब्यूटीफुल

जबलपुर।  भाजपा नेत्री और बालीवुड अदाकारा जयप्रदा नगर प्रवास पर बालीवुड अभिनेत्री और भाजपा नेत्री जयप्रदा शनिवार को जबलपुर पहुंची। भाजपा नेत्री ने तेवर पहुंचकर माता त्रिपुर सुंदरी के दर्शन किए। इसके बाद सिने तारिका जयाप्रदा भेड़ाघाट के लिए रवाना हो गईं। भेड़ाघाट के मनमोहक नजारे को देखते ही उनके मुंह से निकल पड़ा वाव…ब्यूटीफुल। भेड़ाघाट में उनकी एक झलक पाने लोग लालायित दिखे। एक निजी प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह में पधारी जयाप्रदा का शनिवार की सुबह विमान से जबलपुर आगमन हुआ। जयाप्रदा डुमना एयरपोर्ट से सीधे उस होटल में पहुंचीं जहां उनके ठहरने का इंतजाम था। वहां रिफ्रेश होने के बाद जयाप्रदा जबलपुर के प्रसिद्ध स्थानों की सैर के लिए निकल पड़ी। इसी कड़ी में वे पहले तेवर पहुंचीं। उनके साथ उनके भाई भी रहे, जो उनके मैनेजर भी हैं। तेवर में जयाप्रदा ने माता त्रिपुर सुंदरी के दर्शन किए और उनसे जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा

इसके बाद भेड़ाघाट पहुंचीं :

 तेवर से जयाप्रदा सीधे भेड़ाघाट पहुंचीं। यहां उन्होंने पंचवटी, धुआंधार देखा। रोप-वे से वो धुआंधार के दूसरे किनारे तक भी गईं। वहां से वो पंचवटी पहुंचीं जहां उन्होंने नौका विहार भी किया। मोटर बोट में जयाप्रदा को गाइड ने वो सारे स्पाट दिखाए जहां कालांतर में फिल्मों की सूटिंग हुईं थीं। इस दौरान उन्होंने गाइड की रनिंग कामेंट्री का भी लुत्फ उठाया। बंदर कूदनी के पास से उनकी बोट वापस पंचवटी किनारे की ओर मुड़ गई।

लोगों में रहा कौतूहल : 

पहले तो लोगों को समझ में नहीं आया कि वे जयाप्रदा ही हैं, लेकिन जैसे ही लोगों ने उनको पहचाना धुआंधार में उनकी मौजूदगी की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। वहां मौजूद हर कोई उनकी एक झलक पाने के लिए लालायित दिखा। कुछ लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई और सेल्फी भी ली। करीब डेढ़ घंटे भेड़ाघाट और पंचवटी में बिताने के बाद जयाप्रदा वापस होटल लौट आईं।

Related Articles

Back to top button