ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
बिहार

बाबू वीर कुंवर सिंह के वंशज की पुलिस पिटाई से मौत

1857 के वीर योद्धा बाबू कुंवर सिंह के वंशज रोहित सिंह की मंगलवार को जगदीशपुर रेफरल अस्पताल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर नगर वार्ड संख्या-18 किला गढ़ के रहने वाले कुंवर रोहित सिंह उर्फ बबलू सिंह (38 वर्ष) बीजेपी नेता पुष्पा सिंह के पुत्र थे। परिजन का आरोप है कि पुलिस की पिटाई के कारण मौत हुई है। इसके बाद बवाल मच गया और लोग हंगामा करने लगे।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन, एसडीएम सीमा कुमारी, थानाध्यक्ष संजीव कुमार, अंचलाधिकारी कुमार कुंदन लाल समेत कई थानों की पुलिस रेफरल अस्पताल पहुंची। यहां आक्रोशित लोगों को समझाया। इसके बावजूद आक्रोशित लोग नहीं माने और दोषी अस्पताल प्रभारी और सीआईटी जवानों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते रहे।

देर रात अंत में एसडीएम सीमा कुमारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी, मृतक के परिजन, भाई कुंवर अजय प्रताप सिंह की मौजूदगी में चले काफी देर तक बातचीत और जांच के बाद उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद शव को उठाया गया। रात करीब 9:30 में शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। यहां पहले से ही मेडिकल टीम गठित कर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की गई थी लेकिन विभिन्न संगठनों के लोगों द्वारा विरोध करने पर और शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। लोग जिलाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button