ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
उत्तरप्रदेश

पूर्व मंत्री और बसपा नेता याकूब कुरैशी की फैक्ट्री पर छापा, 300 टन अवैध मीट जब्त

मेरठ । यूपी की सत्ता संभालते ही योगी आदित्यनाथ की सरकार सक्रिय हो गई है। अब बसपा सरकार के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मेरठ पुलिस प्रशासन ने याकूब कुरैशी के मीट प्लांट पर छापा मारा, जिसमें बिना अनुमति के मीट को प्रोसेस और पैक किया जा रहा था। पुलिस प्रशासन समेत आधा दर्जन से ज्यादा विभागों की कार्रवाई की जद में याकूब का परिवार फंस गया है।
मामला मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड का है। यह कंपनी याकूब कुरैशी और उसके बेटे चलाते हैं। पुलिस प्रशासन ने एक गोपनीय सूचना पर इस फैक्ट्री में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसमें पोल्ट्री फार्म की आड़ में अवैध तरीके से मीट को प्रोसेस और पैक करके एक्सपोर्ट करने का धंधा चल रहा था। पुलिस की अचानक कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद करीब 10 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाई को पूरा करने के लिए मौके पर प्रदूषण, बिजली, एमडीए, नगर निगम, खाद्य विभाग व पशुपालन विभाग की टीम को भी मौके पर तलब किया गया। मौके से करीब 300 टन अवैध मांस भी बरामद किया गया। इस मामले में 12 घंटे से भी ज्यादा कार्रवाई चली जिसके बाद याकूब कुरैशी, उसके दो बेटे और पत्नी समेत करीब 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
खाद्य विभाग में मीट के सैंपल गए जिसे टेस्टिंग के लिए भेजा जा रहा है। एमडीए विभाग बिल्डिंग के निर्माण को लेकर जांच में जुट गया है। वहीं मीट प्लांट पर बिजली के कनेक्शन की भी छानबीन शुरू कर दी गई है। प्रदूषण विभाग प्लांट से जुड़े दस्तावेज खंगाल रहा है। पुलिस अधिकारियों की माने तो जांच की जा रही है अगर खामियां पाई गई तो गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button