ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
व्यापार

IRCTC ई-वॉलेट के जरिए चुटकियों में करें रेलवे टिकट की बुकिंग, जानें रजिस्ट्रेशन का आसान प्रोसेस

इस सुविधा को आईआरसीटीसी ने बिना किसी परेशानी के पेमेंट करने की सुविधा के लिए शुरू किया है. ई-वॉलेट के जरिए आप बैंक के पेमेंट गेटवे से बच जाएंगे और जल्द से जल्द टिकट बुक कर सकते हैं.

आजकल रेलवे टिकट बुकिंग करने के लिए कई तरह के विकल्प दिए जा रहे हैं. उन्हीं में से एक विकल्प है आईआरसीटीसी ई-वॉलेट (IRCTC eWallet) की सुविधा. यह एक तरह का एडवांस पेमेंट सिस्टम है जिसके द्वारा आप अपने आईआरसीटीसी अकाउंट में पैसे जमा कर सकते हैं. इसके बाद रेलवे टिकट बुकिंग के दौरान आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. आईआरसीटीसी ई-वॉलेट (IRCTC eWallet) एक तरह का डिजिटल वॉलेट होता है.

इस सुविधा को आईआरसीटीसी ने बिना किसी परेशानी के पेमेंट करने की सुविधा के लिए शुरू किया है. इस ई-वॉलेट के जरिए आप बैंक के पेमेंट गेटवे से बच जाएंगे और जल्द से जल्द टिकट बुक कर सकते हैं. यह तत्काल टिकट की बुकिंग में बहुत मदद करता है.

IRCTC eWallet के जरिए टिकट बुकिंग पर मिलता है यह लाभ-

यह आपको जल्द से जल्द सिक्योर ट्रांजैक्शन करने में करता है मदद.यह बुकिंग के वक्त पेमेंट गेटवे के झंझट से मुक्ति दिलाता है और आप जल्द से जल्द टिकट बुक कर सकते हैं.यह आपको Payment Gateway चार्जेस को सेव करने में मदद करता है.पेमेंट के दौरान ओटीपी आने में देरी होने की स्थिति में भी यह आपकी मदद करता है.IRCTC eWallet के खास फीचर्स-

ई-वॉलेट के यूजर वेरिफिकेशन के लिए इसे  पैन या आधार नंबर डालना आवश्यक है.टिकट बुकिंग के दौरान आपको ट्रांजेक्शन पासवर्ड/पिन नंबर डालना जरूरी है. इसके बाद ही टिकट की बुकिंग संभव है.इस वॉलेट के जरिए आपने कितने रुपये का पेमेंट करके बुकिंग की है इसकी हिस्ट्री आसानी से चेक कर सकते हैं.IRCTC eWallet में पैसे जमा करने का तरीका-

आईआरसीटीसी ई-वॉलेट में सबसे पहले यूजर लॉग इन करें.फिर जरूरत का अमाउंट डालें.फिर ऑनलाइन पेमेंट के जरिए वॉलेट में पैसा डालें.इसके बाद आईआरसीटीसी ई-वॉलेट में पैसा जमा हो जाएगा.ये भी पढ़ें- Demat Account KYC: डिमैट-ट्रेडिंग अकाउंट के KYC करने की समय सीमा को 30 जून 2022 तक किया गया एक्सटेंड

टिकट बुकिंग करने का प्रोसेस-

सबसे पहले IRCTC आईडी डालकर लॉग इन करें.फिर ‘Plan my travel’ पेज पर क्लिक करें.ई-वॉलेट रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.पैन या आधार डिटेल डालें.आखिर में 50 रुपये तक वन टाइम रजिस्ट्रेशन फी जमा करें.इसके बाद ई-वॉलेट में न्यूनतम 100 रुपये जमा कर लें.बुकिंग डिटेल डालकर दो मिनट में टिकट बुकिंग करें.

Related Articles

Back to top button