ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

चिराग के बंगला खाली करने पर तेजस्वी यादव का तंज

नई दिल्ली । आरजेडी  नेता तेजस्वी यादव ने बयान जारी कर कहा है कि चिराग जी ने कहा था कि वह हनुमान हैं। उनका चुनाव चिन्ह जो असली घर था वह बीजेपी ने उनसे छीन लिया और पार्टी को दो हिस्सों में बंटवा दिया और हनुमान के घर में ही आग लगा दी गई। चिराग जी और पासवान जी (राम विलास पासवान) वह हमेशा बीजेपी की तरफ खड़े रहे। तेजस्वी यादव का बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में चिराग पासवान ने अपने दिवंगत पिता को आवंटित किया गया सरकारी बंगला खाली कर दिया। उन्होंने इस दौरान कहा था कि आज नहीं तो कल यह होना ही था। हमने कभी भी यह मांग नहीं की थी कि ये बंगला हमेशा के लिए हमें दिया जाए। यह बात जरूर है कि मेरे पिताजी की बहुत सारी यादें इस घर से जुड़ी हुई हैं। चिराग पासवान ने कहा था कि मैं जिस चीज का अधिकारी नहीं हूं, वह मुझे मिल भी नहीं सकता है और मैं जबरन रख भी नहीं सकता हूं। उन्होंने कहा कि हां वैसे जिस तरीके से मुझे घर छोड़ना पड़ रहा है, उस तरीके पर मुझे थोड़ी आपत्ति जरूर है। मेरे पिताजी के समय से ही उनके साथ काम करने वाले करीब 100 लोग यहां रहते हैं। सरकार ने लोकसभा सांसद चिराग पासवान को उनके दिवंगत पिता रामविलास पासवान को आवंटित बंगले से बेदखल करने के लिए एक टीम भेजी थी। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत आने वाले संपदा निदेशालय ने पिछले साल चिराग पासवान को जारी बेदखली के आदेश को अमल में लाने के लिए अधिकारियों की टीम को जनपथ रोड स्थित बंगले पर भेजा है। इसके कुछ देर बाद सामान से भरे ट्रक को बंगले से निकलता देखा गया।

Related Articles

Back to top button