ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
व्यापार

यात्रा करने से पहले चेक कर लें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, आज रेलवे ने किया 168 ट्रेनों को रद्द, कई ट्रेनें डायवर्ट

कुल 136 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल कर दिया गया है और 32 ट्रेनों को आंशिक रूप से कैंसिल किया गया है. आज 10 ट्रेनों को  रिशेड्यूल किया गया है और 21 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है.

देश में शायद ही ऐसा कोई नागरिक है जिसमें ट्रेन में कभी यात्रा न की हो. हर दिन रेलवे हजारों ट्रेन का संचालन करता है. इन ट्रेनों में करोड़ों की संख्या में यात्री एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं. इस कारण रेलवे को देश की लाइफलाइन कहा जाता है.आमतौर पर ट्रेन में कंफर्म टिकट प्राप्त करने के लिए लोगों को महीनों पहले रिजर्वेशन करवाना पड़ता है.ऐसे में आखिरी वक्त में टिकट कैंसिल हो जाए तो यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है. ट्रेन कैंसिल होने पर रेलवे को भी भारी वित्तीय नुकसान होता है.

आपको बता दें कि रेलवे का ट्रेन कैंसिल, डायवर्ट या  रिशेड्यूल करने के दो मुख्य कारण होता है. पहला कारण होता है खराब मौसम. कई बार बारिश, तूफान, ठंड के मौसम में कोहरे के कारण ट्रेनों के कैंसिल, डायवर्ट या  रिशेड्यूल करना पड़ता है. इसके अलावा रेलवे समय-समय पर रेल की पटरियों की मरम्मत करता है. इसका कारण यह है कि एक दिन में हजारों की संख्या में ट्रेन रेल की पटरियों से गुजरती है. ऐसे में रेल की पटरियों के रखरखाव के लिए पटरियों को समय-समय पर मरम्मत की जरूरत पड़ती है. आज के दिन रेलवे ने अलग-अलग कारणों से कई ट्रेनों को कैंसिल, डायवर्ट या  रिशेड्यूल कर दिया है.

आज रेलवे ने किया 168 ट्रेनों को कैंसिल, 10 ट्रेनों को किया रिशेड्यूल

आज के दिन यानी 3 अप्रैल 2022 को रेलवे ने कुल 168 ट्रेनों को पूर्ण रूप से कैंसिल कर दिया है या आंशिक रूप से कैंसिल कर दिया है. कुल 136 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल कर दिया गया है और 32 ट्रेनों को आंशिक रूप से कैंसिल किया गया है.  रेलवे की वेबसाइट के अनुसार 10 ट्रेनों को  रिशेड्यूल किया गया है और 21 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है. अगर आप भी कैंसिल,  रिशेड्यूल या डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट चेक करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए प्रोसेस को फॉलो करके चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास एक स्मार्टफोन और उसमें इंटरनेट की सुविधा होनी चाहिए. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

रद्द,डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट इस तरह करें चेक-

रद्द, रिशेड्यूल या डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले https://www.irctchelp.in/cancelled-trains-l/ की वेबसाइट पर विजिट करें.आज की डेट के हिसाब से कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट चेक करें.लिस्ट को चेक करने के बाद ही घर से स्टेशन के लिए निकलें.

Related Articles

Back to top button