ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
लाइफ स्टाइल

देर रात खाना खाते वक़्त इन बातों का रखें ध्यान

देर रात खाना खाने का फैशन बनता जा रहा है लेकिन ये सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। कभी-कभी किसी वजह से देर हो गई तो ठीक है पर हर रोज देर रात खाना खाने से बचना चाहिए। देर रात तक खाना खाने से बचना चाहिए क्योंकि देर रात खाने से खाना हजम नहीं हो पाता और वही पेट और वजन बढ़ने की समस्या बन जाती है।

तेज खाना खाने से बचें- वैसे तो ये नियम हर समय लागू होता है लेकिन, कई बार अधिक देर होने की वजह से लोग रात में जल्दी-जल्दी खाने लगते हैं। कई लोग तो पांच मिनट के अंदर ही खाना खाकर बेड पर सोने के लिए चले जाते हैं, ऐसे में अगर आपको भी जल्दी-जल्दी खाने की आदत है, तो इस आदत में बदलाव करने की ज़रूरत है। खाना खाने और बेड पर जाने के बीच में कुछ देर टहलना सेहत के लिए बेस्ट माना जाता है।

एसिडिटी- आप भी अगर हर रोज लेट नाइट खाना खा रहे हैं तो आपको एसिडिटी हो सकती है। आप हर रोज लेट नाइट ही खाना खाते हैं तो इससे हार्टबर्न की भी समस्या हो सकती है। कई बार पेट से सम्बंधित अन्य समस्या भी होने लगती है। ऐसे में लेट नाइट खाने की आदत में बदलाव करना चाहिए और समय से खाना खा लेना चाहिए।

हैवी खाना न खाएं- आपको आदत न हो लेकिन, ऐसे कई लोग हैं जो रात के समय कुछ अधिक ही हैवी भोजन का सेवन करते हैं। वो ये सोचकर हैवी भोजन का सेवन करते हैं कि खाने के बाद सोने ही तो जाना है लेकिन, आयुर्वेद के अनुसार लेट नाइट में हैवी खाना खाने से बचाना चाहिए। इससे पेट खराब होने से लेकर गैस, सोने में तकलीफ होती है।

सही समय पर खाना खाएं- रात में खाने का सही समय 7 बजे है। कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो सात-आठ या दस बजे नहीं बल्कि 11-12 बजे भोजन करते हैं। ऐसे में लेट नाइट भोजन करने से एक नहीं बल्कि कई समस्या होने लगती हैं।

Related Articles

Back to top button