ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की... MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2... Wildlife Trafficking: भोपाल से दुबई तक वन्यजीवों की तस्करी; हिरण को 'घोड़ा' और ब्लैक बक को 'कुत्ता' ... Kanha National Park: कान्हा में 5 बाघों की मौत से हड़कंप; न शिकारी, न आपसी संघर्ष, 'अदृश्य दुश्मन' ब...
व्यापार

रेलवे ने शुरू की इन 11 जोड़ी ट्रेनों में बेडरोल की सुविधा 

रेलवे ने 11 जोड़ी ट्रेनों में बेडरोल देने की सुविधा को शुरू कर दी है। कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से साल 2020 में रेलवे ने ट्रेनों के एसी कंपार्टमेंट में बेडरोल देना बंद कर दिया था। इसके साथ ही ट्रेनों में लगने वाले परदों को भी हटा लिया था। लेकिन, साल 2022 में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद केंद्र सरकार और राज्य सरकार कोरोना संबंधित सभी प्रतिबंधों को हटा दिया है। इस सुविधा को ट्रेनों में धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है। इन 11 जोड़ी ट्रेनों में से 8 जोड़ी ट्रेनें इंदौर से चलती हैं। वहीं 3 ट्रेनें देश के दूसरे भाग से ऑपरेट करती हैं। रेलवे ने 10 मार्च को यह ऐलान कर दिया था कि अब यात्रियों को ट्रेन में बेडरोल की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए सभी जोन को एक नेटिफिकेशन भी जारी कर दिया  ये सुविधा 21 मार्च को शुरू की गई है। अब घीरे-धीरे सभी ट्रेनों में इस सुविधा शुरू की जा रही है।

इन 11 जोड़ी ट्रेनों में शुरू की गई बेडरोल की सुविधा-

इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
इंदौर-पटना एक्सप्रेस वाया अयोध्या कैंट
अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो दोवी कटड़ा एक्सप्रेस
अंबेडकर नगर-नागपुर एक्सप्रेस
अंबेडकर नगर-यशवंतपुर एक्सप्रेस
इंदौर-दौंड एक्सप्रेस
इंदौर-बीकानेर महामना एक्सप्रेस
इंदौर-नागपुर त्रिशताब्दी एक्सप्रेस
इंदौर-वेरावल महामना एक्सप्रेस
इंदौर-भंडारकुंड पेंचवैली एक्सप्रेस
इंदौर-पटना एक्सप्रेस वाया सुल्तानपुर

Related Articles

Back to top button