ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
व्यापार

शेयर बाजार में शानदार बढ़त, 60,000 के पार हुआ सेंसेक्स, Nifty 18,000 के करीब

Stock Market Opening Today 4 April 2022: आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है और ये बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है.

Stock Market Opening Today 4 April 2022: शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी जा रही है और आज शुरुआत में ही सेंसेक्स ने 59900 का स्तर पार कर लिया था. वहीं निफ्टी में 17900 तक के लेवल देखे गए. निफ्टी की शुरुआत 19809 के स्तर पर हुई है.

कैसे खुला बाजारआज की शानदार तेजी में बीएसई के सेंसेक्स की शुरुआत 59,764 पर हुई थी और बाजार खुलते ही ये 59900 के पार चला गया था. वहीं निफ्टी की शुरुआत बढ़त के बाद 17,809 पर हुई. शुरुआती ट्रेड में निफ्टी ने 17900 का स्तर पार कर लिया था पर फिर इसमें प्रॉफिट बुकिंग देखी गई.

बाजार खुलने के आधे घंटे के भीतर सेंसेक्स 60,000 के पार9 बजकर 34 मिनट पर बीएसई का सेंसेक्स 1,013.88 अंक यानी 1.71 फीसदी की उछाल के साथ 60,290.57 पर कारोबार कर रहा है. वहीं एनएसई का सेंसेक्स 265.40 अंक यानी 1.50 फीसदी की उछाल के साथ 17,935.85 पर कारोबार कर रहा है.

बाजार के चढ़ने वाले शेयर/गिरने वाले शेयरआज एचडीएफसी के शेयर में सबरसे ज्यादा तेजी देखी जा रही है और ये 15 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. एचडीएफसी बैंक भी करीब 14 फीसदी ऊपर है. ये तेजी इनके मर्जर की खबरों के चलते दिख रही है. एचडीएफसी लाइफ में 6.87 फीसदी की तेजी है. बजाज फाइनेंस में 2.19 फीसदी और हीरो मोटोकॉर्प में 1.51 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है.

आज के टॉप लूजर्सओएनजीसी में 1.40 फीसदी और इंफोसिस में 1.03 फीसदी की गिरावट है. इंडसइंड बैंक 0.81 फीसदी, मारुति 0.72 फीसदी और एमएंडएम 0.71 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं.

HDFC और HDFC बैंक का मर्जरआज बाजार खुलने से पहले खबर आई कि एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक का मर्जर हो रहा है. एचडीएफसी के शेयरधारकों को इसके 25 शेयरों के बदले एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर मिलेंगे. मर्जर की खबर से एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के मर्जर की खबरों से इनके शेयरों में जोरदार तेजी है. एचडीएफसी बैंक 2 साल की सबसे बड़ी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है.

Related Articles

Back to top button