ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
विदेश

रिटायरमेंट के समय स्नीफर डॉग को सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया गया 

लंदन। आमतौर पर रिटायरमेंट के समय कर्मचारी को सम्मानित किया जाता है। पुलिस या सैन्य सेवा में स्नीफर डॉग को भी कर्मचारी ही माना जाता है। हाल ही में सैन डिएगो कंट्री में एक डिटेक्टर डॉग को उसके रिटायरमेंट पर सम्मानित किया गया, जिसकी कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। खबरों के मुताबिक, डॉग का नाम पॉडर है, वह काउंटी के कृषि, बाट और माप विभाग का सदस्य था। पॉडर पिछले 4 सालों से अपने विभाग के लिए सेवा दे रहा था। स्वास्थ्य कारणों से अधिकारियों ने इस साल पॉडर को सेवानिवृत्त करने का फैसला किया। विभाग ने समारोह का आयोजन किया जिसमें काउंटी के दूसरे खोजी कुत्तों ने हिस्सा लिया। समारोह में पॉडर को सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान पॉडर को अपने पूर्व खोजी साथी डॉग यति और सेवानिवृत्त डिटेक्टर डॉग वीनस के साथ घूमने का मौका मिला।
अपने 4 साल के कार्यकाल में पॉडर एग्रीकल्चर पार्सल को निरीक्षण करने का काम किया। वह इसतरह के पार्सलों को सूंघ कर पता लगाता था, जिसमें कीड़े या अन्य हानिकारक जीव होते थे। अधिकारियों का कहना है कि उसने अपने कार्यकाल में कई पार्सलों का पता लगाया। अधिकारियों का मानना है कि वह एक बेहतरीन स्नीफर डॉग है। पॉडर के हैंडलर काइल मोरंटन का कहना है, उसके सूंघने की क्षमता गजब की है। वह हमेशा संदिध्ग चीजों को खोजने की कोशिश में जुटा रहता था। अपने कार्यकाल के दौरान पॉडर ने कुल 426 क्षेत्रों का निरीक्षण किया था, उसने कुल 728 पौधे और 137 कीटों का पता लगाया, जो नुकसान पहुंचा सकते थे। दुर्भाग्य से, पॉडर एक अज्ञात बीमारी से ग्रसित हो गया है। अब वह अपने नए घर में शिफ्ट हो गया है।

Related Articles

Back to top button