ब्रेकिंग
वैभव सूर्यवंशी की आतिशी पारी ने दोहा के क्रिकेट मैदान पर रचा इतिहास: UAE के गेंदबाजों की धुलाई करते ... दिल्ली के प्रीत विहार स्थित सल्तनत कैफे में 22 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म: पार्टी के दौरान... एक दिन के अवकाश के बाद भारतीय शेयर बाजार में लौटी जबरदस्त रौनक, सेंसेक्स 1,426 अंक उछलकर खुला और निफ... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी का बड़ा दांव: कांग्रेस से बातचीत के बीच जारी की पां... मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने...
छत्तीसगढ़

परिवार को बंधक बनाकर 10 लाख से अधिक के जेवर लूटकर भागे डकैत

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में बड़ी डकैती की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार देर रात राजधानी के साईं वाटिका कालोनी में एक दवा कारोबारी और उसके परिवार को बंधक बनाकर डकैतों ने घटना को अंजाम दिया। डकैत 10 लाख से अधिक के जेवर लूटकर भाग गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस के आला अधिकारी मामले की पड़ताल में जुटे हैं।

दवा कारोबारी दिनेश कुमार साहू रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के देवपुरी साईं वाटिका कॉलोनी में अपने पत्‍नी और एक बेटे के साथ रहते हैं। रविवार देररात तीन बजे के आसपास दवा कारोबारी के मकान में अज्ञात 6 से 7 की संख्या में डकैत घुस आए। इसके बाद दवा कारोबारी दिनेश साहू और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर घर के आभूषण और नगद रकम ले भागे।

Related Articles

Back to top button