ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मनोरंजन

दूसरी बार मां बनने वाली हैं अभिनेत्री सोफी टर्नर

हॉलीवुड अभिनेत्री सोफी टर्नर और गायक जो जोनस जल्द ही अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। अभिनेत्री जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। जो और सोफी से पहले से ही एक बेटी विला जोनस के माता- पिता हैं। ऐसे में अब अपने पहले बच्चे के जन्म के 2 साल बाद यह कपल फिर से अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने को तैयार है।

विदेशी मीडिया ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि जो और सोफी इस बात से खुश है कि वह जल्द ही दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। उन दोनों के ही भाई-बहन हैं, इसीलिए वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी अकेली संतान हो। हाल ही में इस कपल ने पति के जन्मदिन और उनके गर्भावस्था का जश्न भी मनाया था।

बीते महीने ही सोफी और जो को एक साथ आउटिंग पर देखा गया था। इस दौरान लॉस एंजेलिस में अपने परिवार के साथ जाते समय सोफी एक मैक्सी ड्रेस में नजर आई थीं। इस दौरान सामने आईं अभिनेत्री की कुछ तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। सोफी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही उनके प्रेग्नेंट होने की अटकलें तेज हो गई थी।

गौरतलब है कि सोफी और जो ने साल 2016 में डेटिंग शुरू की थी, जिसके बाद उन्होंने अगले साल अक्टूबर 2017 में सगाई कर ली थी। बाद में मई 2019 में इस कपल ने लॉस वेगास में शादी कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था। अपनी शादी के बाद सोफी और जो जुलाई 2020 में अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने थे।

Related Articles

Back to top button