ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
मध्यप्रदेश

डिंडोरी में एचडीएफसी बैंक के गार्ड से चली गोली, दो लोग घायल

डिंडौरी।   जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट के पास मुख्य मार्ग में स्थित एचडीएफसी बैंक में सोमवार की दोपहर साढ़े 3 बजे सुरक्षा गार्ड से अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। बैंक में मौजूद दो लोग घायल हो गए, जिन्हें बैंक प्रबंधन द्वारा इलाज के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक संकेत गुप्ता और मनीष बैरागी को दाएं पैर में चोट आई है। सूचना के बाद चौकी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया गया है कि मध्यप्रेदश ग्रामीण बैंक करंजिया में कैशियर संकेत गुप्ता और आबकारी विभाग में पदस्थ भृत्य मनीष बैरागी बैंक के काम से बैंक में मौजूद थे। घटना दोपहर साढ़े 3 बजे की बताई गई है। बैंक के अंदर हुई फायरिंग की घटना के बाद बैंक के बाहर भीड़ जमा हो गई। हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। इस मामले में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बताया गया कि गोली कैसे चली यह अब तक गार्ड नहीं बता पा रहा है। बताया गया कि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जिस समय गोली चली उस समय बैंक में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर गार्ड के साथ बैंक अधिकारियों के भी बयान दर्ज कर रही है। कोतवाली प्रभारी सीके सिरामे ने बताया कि इस मामले में जांच के बाद ही आगे स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस मामले में बैंक में नियुक्त किए जा रहे गार्डों की योग्यता पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया गया कि अप्रशिक्षित लोगों को गार्ड के पद में कम वेतन पर पदस्थ कर दिया जाता है। इससे समस्या भी होती है ।सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में बैंक पहुंच गए थे।जो 2 लोग घायल हुए हैं, उनके स्‍वजनों को भी सूचित किया गया है। जिला अस्पताल में भी पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर दोनों घायलों के बयान दर्ज किए हैं। जिला अस्पताल में पदस्थ डा. एके वर्मा ने बताया कि दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। दोनों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button