ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

अगर मुसलमान पीएम बने तो 50 फीसदी हिन्दू कबूल कर लेंगे इस्लाम नरसिंहानंद का विवादित बयान

नई दिल्ली । विवादित बयानों और टिप्पणियों के लिए प्रसिद्ध डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती  अपनी इस एक और टिप्पणी के साथ विवाद खड़ा कर दिया है कि अगर कोई मुसलमान भारत का प्रधानमंत्री बनता है तो 20 सालों में 50 प्रतिशत हिंदू धर्मांतरित हो जाएंगे। दिल्ली में आयोजित की गई एक ‘हिंदू महापंचायत को संबोधित करते हुए उन्होंने हिंदुओं को अपने अस्तित्व के लिए लड़ने के लिए हथियार उठाने का भी आह्वान किया। इस हिंदू महापंचायत का आयोजन बुराड़ी मैदान में उसी समूह द्वारा किया गया था, जिसने पहले हरिद्वार में और राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर इसी तरह के विवादास्पद कार्यक्रम आयोजित किए थे, जहां मुस्लिम विरोधी नारे लगाए गए थे। इस हिंदू महापंचायत के लिए दिल्ली प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। रविवार के कार्यक्रम में कई अन्य हिंदूवादी नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। नरसिंहानंद फिलहाल हरिद्वार में दिए गए अभद्र भाषण मामले में जमानत पर हैं। उन्होंने कहा कि केवल 2029 में या 2034 में या 2039 में एक मुसलमान प्रधानमंत्री बन जाएगा। एक बार मुसलमान पीएम बन जाएगा तो 50 प्रतिशत हिंदू धर्मांतरित हो जाएंगे, 40 प्रतिशत मारे जाएंगे और शेष 10 प्रतिशत अगले 20 वर्षों में शिविरों या अन्य देशों में शरणार्थी बनकर रहेंगे  जिसमें आरोप लगाया गया था कि हिन्दू महापंचायत में एक हिंदू भीड़ द्वारा दो युवा मुस्लिम मीडियाकर्मियों पर हमला किया गया था और उन्हें हिरासत में भी लिया गया था। इस पर पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) उषा रंगनानी ने ट्विटर पर कहा कि किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया था। उन्होंने ट्वीट किया, “कुछ पत्रकार अपनी मर्जी से ही, भीड़ से बचने के लिए जो उनकी उपस्थिति से उत्तेजित हो रही थी, कार्यक्रम स्थल पर तैनात पीसीआर वैन में बैठ गए और सुरक्षा कारणों से पुलिस स्टेशन जाने का विकल्प चुना। किसी को हिरासत में नहीं लिया गया। उन्हें उचित पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई।” उन्होंने एक और ट्वीट किया, “गलत सूचना फैलाने के लिए ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Related Articles

Back to top button