ब्रेकिंग
Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से ज... Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में कचनार और करंज के पौध रोपे

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प के क्रम में आज स्मार्ट सिटी उद्यान में कचनार और करंज का पौधा रोपा। पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, सुखवर्षा वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य सर्वश्री विशाल श्रीवास्तव, सुश्री निहारिका सक्सेना तथा सुश्री शिमला श्रीवास्तव ने भी पौधे लगाए।

सोसाइटी, पर्यावरण-सरंक्षण और घायल पशुओं के उपचार के लिए कार्य कर रही है। संस्था के सदस्यों ने सूरज नगर स्थित सिविल डिस्पेंसरी प्रांगण में वृक्षारोपण किया है। संस्था वर्षा से पूर्व खुले स्थानों पर सीड बाल रखकर तथा लोगों को प्रेरित कर पौध-रोपण का अभियान चलाती हैं। संस्था का प्रयास रहता है कि लगाए गए पौधे उपेक्षा का शिकार न हों। संस्था प्रतिदिन लगभग 100 से अधिक बेसहारा जानवरों के लिए भोजन की व्यवस्था करती है। घायल जानवरों के इलाज की व्यवस्था भी सोसायटी द्वारा विगत 10 वर्षों से की जा रही है।

आज लगाया गया कचनार, सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। कचनार के छोटे अथवा मध्यम ऊँचाई के वृक्ष पूरे भारत में पाए जाते हैं। कचनार औषधीय गुणों से भरपूर है। करंज का आयुर्वेद में महत्वपूर्ण उपयोग है।

Related Articles

Back to top button