ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
मध्यप्रदेश

किसान हुआ उठाईगिरी का शिकार, पलक झपकते ही बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग पार कर दिया, 1 लाख 23 हजार में उपज बेचकर लौट रहा था घर

 पिपरिया। नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में एक किसान उठाईगिरी का शिकार हो गया। बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग पलक झपकते ही पार कर दिया। उठाईगिरी की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार घटना पिपरिया के पचमढ़ी रोड की है। जहां किसान जगदीश गुर्जर मंडी से अनाज बेचकर वापस घर जा रहा था। उसने अपनी बाइक एमपीटी (MPT) होटल के सामने खड़ी की थी। अज्ञात बदमाशों ने बाइक से रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। बैग में 1 लाख 23 हजार रुपए नकद थे, जिस पर किसी ने हाथ साफ कर दिया।

उठाईगिरी के शिकार किसान ने इसकी सूचना पचमढ़ी रोड़ थाने की पुलिस को दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल कर मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button