ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
व्यापार

एक साथ हल होंगी पूरे देश के पेंशनरों की दिक्‍कतें, जानिए किस तारीख को होगा आयोजन

Pension Adalat की अच्‍छी बात यह है कि सभी केंद्रीय सिविल पेंशनभोगी/ पारिवारिक पेंशनभोगी इसमें अपनी – अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। सभी मंत्रालय/विभाग अधीनस्थ कार्यालय वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग टूल के जरिए पूरे भारत में पेंशन अदालतें आयोजित करेंगे।

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। Pension से जुड़ी किसी परेशानी के हल के लिए मोदी सरकार पेंशन अदालत (Nation-wide Pension Adalat) का आयोजन कर रही है। यह Pension Adalat पूरे देश में एक समय पर होगी। खास बात यह है कि Pensioner घर बैठे ही इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। क्‍योंकि यह पेंशन अदालत Video Conferencing (VC) के जरिए होगी। सरकार ने इसके लिए 5 मई की तारीख मुकर्रर की है।

Pension से जुड़ी शिकायतों का ग्राफ झटके से नीचे लाना है मकसद

भारत सरकार में डिप्‍टी सेक्रेटरी संजोय शंकर के मुताबिक सरकार का राष्‍ट्रव्‍यापी पेंशन अदालत कराने के पीछे मकसद Pension से जुड़ी शिकायतों का ग्राफ झटके से नीचे लाना है। Department of Pension & Pensioners’ Welfare ने सभी विभागों को इसकी बेहतर तैयारी करने का आदेश दिया है। विभागों से कहा गया है कि वे VC के आयोजन की तैयारी करें और Pensioner को इससे जुड़ने के बारे में जागरूक करें।

पेंशन की समस्‍या को तुरंत हल करना होगा

संजोय शंकर के मुताबिक जिस पेंशनर की जो भी शिकायत हो, उसे अफसरों को तुरंत दूर करना होगा। अफसरों को यह सुनिश्चित करना होगा कि इस अदालत में हर वह अफसर मौजूद रहे जो पेंशन से जुड़ी व्‍यवस्‍था देखता है।

Pensioner को मिलना चाहिए पर्याप्‍त समय

संजोय शंकर के मुताबिक पेंशनभोगी, HoD, DDO, PAO और Bank पेंशन अदालत की VC में अपनी जगह से जुड़ेंगे और लिस्‍टेड हरेक मामले के लिए पहले से तैयारी करके रखें। अफसरों को यह सुनिश्चित करना होगा कि VC के दौरान पेंशनभोगियों को अपनी शिकायतों को रखने के पर्याप्त समय दिया जाए।

कैसे दर्ज करेंगे ऑनलाइन शिकायत

Pensioner को रजिस्‍टर मोबाइल नंबर या ई-मेल पर पेंशन अदालत से पहले एक लिंक भेजा जाएगा।इस लिंक पर Pensioner क्लिक करेंगे और VC के जरिए उनकी शिकायतें सुनी जाएंगी।Pensioner को शिकायत के साथ अपना 12 अंकों का पीपीओ नंबर, खाता संख्या, पता और मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी तय फॉर्म में भरकर पहले भेजना होगा।अगर शिकायत डाक से गई है तो लिफाफे के ऊपर Pension Adalat 2022 लिखना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button