ब्रेकिंग
SA vs WI: शॉट मारते ही बीच से टूटा बैट, फिर जो हुआ उसे देख रह गए सब हैरान; साउथ अफ्रीका के हाथ से फि... नीलम कोठारी और गोविंदा के रिश्ते का क्या है सच? सालों बाद अभिनेत्री ने अफेयर की अफवाहों को बताया 'मी... पाकिस्तान में कोहराम! बलूचिस्तान हमले में भारी नुकसान, क्यों 31 जनवरी बनी पाक इतिहास की सबसे काली ता... Budget 2026: टेक सेक्टर की चमकेगी किस्मत! AI, सेमीकंडक्टर और 6G इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट में बड़े ऐ... बजट 2026: अब स्कूल-कॉलेज में बनेंगे कंटेंट क्रिएटर, सरकार ने गेमिंग और एनीमेशन के लिए खोला नौकरियों ... महाशिवरात्रि 2026 पर बरसेगी महादेव की विशेष कृपा, इन 2 शुभ योगों में पूजा करने से मिलेगा दोगुना फल शैंपू के बाद भी बाल हो जाते हैं ऑयली? अपनाएं ये 5 आसान टिप्स, चिपचिपेपन से मिलेगा छुटकारा हुमायूं कबीर ही असली TMC", बीजेपी नेता का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला- कहा: कट्टरपंथियों के सामने झुक गई... ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: युवक ने ट्रैक पर कूदकर दी जान, मौत से पहले परिवार को भेजा था भावुक म... मध्य प्रदेश: दरिंदगी की शिकार बुजुर्ग महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम, आरोपी नाबालिग पर अब चलेगा मर्डर ...
देश

दिल्ली में बढ़ेगा गर्मी का सितम तेज होंगे लू के थपेड़े

नई दिल्ली । दिल्ली में बुधवार से लू के थपेड़े और तेज होंगे। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार तक अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस बीच, सोमवार को दिल्ली के कई हिस्सों में लू से लोग परेशान रहे। दिल्ली में सोमवार 11 बजे के बाद से ही धूप चुभने लगी और गर्म हवा के थपेड़े महसूस होने लगे। सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां आर्द्रता का स्तर 66 से 18 फीसदी के बीच रहा। वहीं, दिल्ली के कई इलाके ऐसे रहे जहां सोमवार को भी पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। इन इलाकों में लगातार भीषण लू की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली के लोगों को मंगलवार को लू से हल्की राहत मिलेगी। दिल्ली के लोगों को प्रदूषित हवा से राहत नहीं मिल रही है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक सोमवार को खराब श्रेणी में रहा। सफर का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच भी वायु गुणवत्ता में खास सुधार के आसार नहीं हैं। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 262 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। रविवार को यह सूचकांक 245 पर रहा था। दिल्ली के कई इलाके ऐसे हैं जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के ऊपर यानी बेहद खराब श्रेणी में है। सफर का अनुमान है कि हवा की गति कम रहने के चलते अगले दो दिनों के बीच भी वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहेगा।

Related Articles

Back to top button